रातभर अंतराम की लाश घर में पड़ी रही। सुबह होते ही ग्रामीण घटना की सूचना लेकर कटघोरा थाना पहुंंचे। लेकिन उनसे पहले शिवरतन थाने पहुंचा था। शिवरतन ने पुलिस को बताया कि उसने अंतराम की टांगी से मारकर हत्या की है। लाश घर में पड़ी है। यह सुनकर थाने के स्टॉफ भौचक हो गए। उन्होंने पूछताछ के बाद शिवरतन को पकड़ लिया है। पुलिस लगभग साढ़े 11 बजे घटना स्थल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शिवरतन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।