3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल झा होंगे कोल इंडिया के नए पूर्णकालिक चेयरमैन, जानें कब तक बने रहेंगे पद पर…

-32 साल से कोयला उद्योग में कार्यरत हैं झा - सीसीएल से की थी अपने कॅरियर की शुरुआत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 May 2018, 2:03 PM IST

अनिल झा होंगे कोल इंडिया के नए पूर्णकालिक चेयरमैन, जानें कब तक बने रहेंगे पद पर...

अनिल झा होंगे कोल इंडिया के नए पूर्णकालिक चेयरमैन, जानें कब तक बने रहेंगे पद पर...

कोरबा . कोल इंडिया के नए चेयरमैन अनिल कुमार झा होंगे। झा की नियुक्ति को केन्द्रीय कैबिनेट ने 18 मई को को मंजूरी दी। वर्तमान में झा कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के सीएमडी हैं। कोल मंत्रालय की ओर से जारी एक नोट के अनुसार अनिल कुमार झा 31 जनवरी 2020 तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। कोल मंत्रालय की झा की नियुक्ति का सर्कुलर जारी कर दिया है।

झा एक नवंबर 2015 से कोल इंडिया की सहायक कंपनी एमसीएल के सीएमडी हैं। उन्होंने धनबाद स्थित इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ माइंस से एमटेक किया है। 32 साल से कोयला उद्योग में कार्यरत हैं। झा ने अपने कैरियर की शुरुआत सीसीएल से की थी। सीसीएल में सीजीएम रह चुके हैं। झा ने अंडर ग्राउंड और ओपेन कास्ट माइंस में तीन सप्ताह की ट्रेनिंग आस्ट्रेलिया में भी ली है। कोल मंत्रालय का सर्कुलर जारी हो गया है। झा कोल इंडिया चेयरमैन का पद संभाल सकते हैं।

कार्यभार ग्रहण करते ही नए चेयरमैन के समक्ष कई चुनौतियां होंगी। इसमें २०२० तक कोयला के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करना प्रमुख है। सरकार ने कोल इंडिया को २०२० तक एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया है। देश में कोयले के मांग की पूर्ति करना होगा।