9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bear Attack: महुआ बीनने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में मौत

Bear Terror: इस बीच पीछे से एक भालू ने महिला पर हमला किया। पंजे से मारकर महिला के शरीर से मांस को नोंच लिया। सबसे अधिक जांघ को नुकसान पहुंचाया। जान बचाने के लिए महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 11 Apr 2024, 5:03 PM IST

korba.jpg

Bear Attack News: जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत पसान क्षेत्र की गांव गोलाबहरा की है। गांव में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला मंगली बाई बुधवार सुबह महुआ बीनने के लिए घर थोड़ी दूरी पर स्थित जंगल में गई थी। महिला पेड़ के नीचे बैठक महुआ बीन रही थी। इस बीच पीछे से एक भालू ने महिला पर हमला किया। पंजे से मारकर महिला के शरीर से मांस को नोंच लिया। सबसे अधिक जांघ को नुकसान पहुंचाया। जान बचाने के लिए महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

यह भी पढ़ें: Train Alert: नवरात्र और ईद में सफर करने वालें यात्रियों को बड़ा झटका, एक साथ कई ट्रेनें हुई रद्द...फटाफट देखिए List

आवाज सुनकर थोड़ी दूरी पर मौजूद ग्रामीण महिला के पास पहुंचे। उन्होंने महिला पर हो रहे भालू के हमले को देखा। महिला को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भालू को जंगल की ओर खदेड़ा, तब तक महिला की हालत गंभीर हो गई थी। घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पसान के अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से मृत महिला के परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला के परिवार को अन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mumps Virus: कोरोना की तरह अब ये वायरस भी तेजी से फैल रहा, अस्पतलों में रोज पहुंच रहे इतने मरीज