28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल से कर्मचारी ने चुराया महिला की अश्लील तस्वीरें, फेसबुक पर की दोस्ती फिर करने लगा ब्लैकमेल

Blackmailing: फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। महिला ने सर्विस सेंटर में खराब मोबाइल को ठीक करने के लिए दिया था। इस बीच कर्मचारी ने मोबाइल से महिला के निजी संबंधो की तस्वीरें चुरा लिया, फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 10 Oct 2019, 11:57 AM IST

मोबाइल से कर्मचारी ने चुराया महिला की अश्लील तस्वीरें, फेसबुक पर की दोस्ती फिर करने लगा ब्लैकमेल

मोबाइल से कर्मचारी ने चुराया महिला की अश्लील तस्वीरें, फेसबुक पर की दोस्ती फिर करने लगा ब्लैकमेल

कोरबा. शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पत्नी की मोबाइल से निजी तस्वीरें चोरी कर 10 लाख रुपए मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक पेन ड्राइव और मोबाइल फोन जब्त किया है। इसमें महिला की निजी तस्वीरें हैं।

सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि लगभग दो माह पहले सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल गिरकर टूट गया था। मोबाइल में महिला के निजी संबंधों की तस्वीरें थी। महिला ने मोबाइल को बनाने के लिए कंपनी की सर्विसिंग सेंटर में दिया था। यहां से सर्विस सेंटर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने महिला के मोबाइल से डाटा चोरी कर लिया था। इसमें कुछ निजी तस्वीरें भी थी। कर्मचारी ने महिला के बारे में पतासाजी किया।

Read More: बाहर से दरवाजा किया बंद, फिर छप्पर पर चढ़कर ऐसे कर दी पुत्र ने पिता की हत्या
पता चला है कि महिला शहर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है। कर्मचारी ने महिला की फेसबुक पर तलाश की। उससे दोस्ती किया फिर तस्वीर के बारे में मैसेंजर पर संदेश भेजकर बताया। पहले तो महिला को भरोसा नहीं हुआ। तब कर्मचारी ने चेहरा काटकर महिला की आधी तस्वीर भेज दी। इंटरनेट कॉलिंग के जरिए महिला की आवाज में बातचीत भी किया। महिला से 10 लाख रुपए की मांग की। महिला डर गई। महिला के पति ने कोतवाली थाने में घटना की सूचना दी।

पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस में मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें दुर्गेश पटेल उम्र 19 साल निवासी बांधाखार पाली, वर्तमान निवासी तुलसीनगर कोरबा और सुभाष पटेल उम्र 22 निवासी ढोढ़ीपारा शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के लिए दुर्गेश ने ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स पर बिलासपुर के एक युवक से सेकेंड हैंड मोबाइल 800 रुपए में खरीदा था। इस हैंडसेट में दूसरे के नाम का सिम उपयोग करता था। इस मोबाइल से इंटरनेट कॉलिंग और मैसेज करता था।

Read More: Chhattisgarh News