26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गुटों में हुई खूनी झड़प, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, क्षेत्र में तनाव का माहौल

क्षेत्र में तनाव: चारपहिया वाहनों में भी तोडफ़ोड़, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 10 Oct 2019, 6:34 PM IST

दो गुटों में हुई खूनी झड़प, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, क्षेत्र में तनाव का माहौल

दो गुटों में हुई खूनी झड़प, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, क्षेत्र में तनाव का माहौल

कोरबा. विजयादशमी की आधी रात कुसमुंडा के प्रेम नगर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई। गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अभी तक लगभग आधा दर्जन हमलावरों की पहचान की है। हमलावरों की संख्या लगभग आठ से 10 बताई जा रही है।बताया जाता है कि इस झगड़े की शुरूआत नवरात्र में नवमी (सात अक्टूबर) की देर शाम हुई थी।

हो जाएं सतर्क : हनुमान छाप सिक्का बन रहा लूट का कारण, हथियारबंद लुटेरे अपना रहे ये तरकीब

प्रेम नगर की दुर्गा उत्सव समिति ने सात अक्टूबर की शाम पंडाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान अभी खूंटे उर्फ आशु नाम का युवक पहुंचा और कार्यक्रम स्थल में हंगामा करना शुरू कर दिया । कुछ लोगों ने हटाने की कोशिश की पर अभी नहीं माना। मंच पर चढकऱ डीजे पर बैठ गया। अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए समिति के सदस्यों से उलझ गया। इस पर विवाद शुरू हुआ। कुछ युवकों ने मिलकर अभी की पिटाई कर दी।

नगरी निकाय चुनाव के लिए सरगर्मी हुई तेज, दावेदारों के लिस्ट में पार्टी कर रही चर्चा

इसके बाद खूंटे ने घटना की जानकारी अपने मामा राजेन्द्र खूंटे और भानू खूंटे को दी। कार्यक्रम में भानू खूंटे, सुनील सिंह और बसंत राठौर सहित अन्य युवक पहुंचे। मंच पर चढ़ गए। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यक्रम बीच में बंद हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। दोनों पक्ष लौट गए थे, लेकिन मन की कड़वाहट दूर नहीं हुई थी।

रेलवे मजिस्ट्रेट ने 1990 में जारी किया था वारंट, 29 साल बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

मंगलवार की रात अभी का मामा राजेन्द्र खूंटेे प्रेम नगर में घूम रहा था। उसकी नजर राजेश नाम के युवक पर पड़ी। नवमीं की रात हुई विवाद को लेकर दोनों गुट में फिर कहासुनी शुरू हो गई। राजेन्द्र को कुछ युवकों ने घेर लिया। तब राजेन्द्र ने अपने भाई भानू खूंटे को मोबाइल पर बताया। भानू अपने कारोबारी पार्टनर सुनील सिंह को बुलाया। सुनील अपनी स्कार्पियो से भानू के घर पहुंचा। मृगेश नाम के युवक को लेकर तीनों प्रेमनगर में राजेन्द्र के पास पहुंचे, तब राजेन्द्र चला गया था। तीनों ने राजेश साहू को पकड़ लिया। उसे गाड़ी से उठाने की कोशिश की पर राजेश भाग गया। राजेश ने घटना की जानकारी अपने लोगों को दी। घटना के बाद भानू, सुनील और राजेन्द्र प्रेमनगर सामुदायिक भवन के पास पहुंचे। तीनों स्कार्पियो में बैठे थे। इस बीच राजेश साहू और राकेश साहू के अलावा आठ से 10 लोगों ने स्कार्पियो को घेर लिया।

नाबालिग से सिर में बाम लगवाने के बहाने ले गया अपने घर और दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

डंडे, बेस बॉल की स्टीक और ईंट से स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ हमला किया। स्कार्पियो के शीशे को तोड़ दिया। उसमें बैठे तीनों लोगों पर हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद सुनील सिंह की मौत हो गई। भानू और मृगेश का इलाज जारी है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें राजेश साहू, राकेश साहू, दिव्यांशु मिश्रा, राहुल दास, राकेश दास शामिल हैं। दिव्यांशु को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।

कुत्तों के काटने पर महिला पहुंची थाने, मालिक के खिलाफ FIR कर जांच में जुटी पुलिस

निकाला सीसीटीवी फुटेज
जांच के लिए बुधवार को पुलिस घटना स्थल पहुंची। इसमें डीएसपी रामगोपाल करियारे और कुसमुंडा थानेदार सहित अन्य स्टॉफ थे। टीम ने प्रेमनगर मेन रोड पर स्थित एक दुकान से सीसीटीवी का फुटेज भी लिया है। हालांकि सडक़ पर अंधरे होने से पुलिस को जांच में ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। पुलिस ने बताया कि सुनील सिंह ऐश ब्रिक्स का कारोबार करता था। वह कपाटमुड़ा कुसमुंडा का निवासी है। भानू अपनी ट्रैक्टर से सुनील के ऐश ब्रिक्स प्लांट के लिए रेत लेने पहुंचा था। दोनों कारोबारी पार्टनर थे। एक राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने केस दर्ज कि या है।

Click & Read More Chhattisgarh News.