
स्तनपान दिवस आज : कुपोषण मुक्त कोरबा बनाने स्तनपान पर खास संगोष्ठी में बताइ गई ये बातें
कोरबा. विश्व स्तनपान सप्ताह के पहले दिन कुपोषण मुक्त कोरबा व कुपोषण को दूर करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात के लिए संपूर्ण आहार मां का पहला दूध आवश्यक है। इस संबंध में चिकित्सकों द्वारा शिविर लगाकर नवजात के पालन-पोषण में विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया रहा है।
महिला बाल विकास एवं वल्र्ड विजन इंडिया ने बुधवार को निहारिका स्थित एक निजी हॉटल में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया। वल्र्ड विजन प्रोग्राम ऑफिसर पियूष लाल ने स्तनपान के लिए महिलाओं को विडियों व प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरूक किया गया। अधिकारी डॉ राकेश अग्रवाल एवं डिस्टीक प्रोग्राम मैनेजर पदमाकर ने स्तनपान के महत्व एवं मॉ के प्रथम दूध नवजात शिशु के लिए अनिवार्य एवं मॉ का दुध संपूर्ण आहार विषय में जानकारी दी।
इस दौरान प्रशोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सवालों का जवाब दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश किसपोट्टा एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा ने स्तनपान के महत्व एवं शुरूआती एक हजार दिवस में विशेष देखभाल एवं पोषण के महत्व के विषय में बताया। स्वस्थ्य भारत पोषण मिशन ने एक से सात अगस्त के बीच होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
स्तनपान एवं आयरन फोलिक एसिड का सेवन के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी विजय नंदा ने किया। इस अवसर पर समस्त पर्वेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्लैक्स एवं पैंपलेट का वितरण किया गया। इसके माध्यम से शिशुवती महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला अस्पताल में भी विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत फ्लैक्स व पंपलेट चस्पा किए गए हैं।
इस दिन होंगे कार्यक्रम
-दो अगस्त- समस्त परियोजना सेक्टर महिलाओं की बैठक
-तीन अगस्त- संपूर्ण परियोजना क्षेत्र दिवाल लेखन एवं रैली
-चार अगस्त- पर्यवेक्षक सेक्टर मुख्यालय किशोर बालिकाओं को स्तनपान के संबंध में मार्ग दर्शन
-छ: अगस्त- ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ गृह भेंट कर स्तनपान की समझाईश, स्तनपान को बढ़ावा देना
-सात अगस्त- आंगनबाड़ी केन्द्र स्तनपान के तरीके एवं फायदे पर चर्चा
Updated on:
02 Aug 2018 12:00 pm
Published on:
01 Aug 2018 09:33 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
