5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर- अंबिकापुर राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का मुनगाडीह पुल बहा, राजधानी से सरगुजा संभाग का सम्पर्क टूटा

पिछले तीन दिन में कोरबा जिले में भारी बारिश हुई है। इससे नदी नाले उफान पर हैं। अंबिकापुर को बिलासपुर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर ग्राम मुनगाडही के पास स्थित पुल रविवार की रात तेज बारिश में बह गया।

2 min read
Google source verification
,बिलासपुर- अंबिकापुर राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का मुनगाडीह पुल बहा, राजधानी से सरगुजा संभाग का सम्पर्क टूटा

शिक्षित करने के लिए 65 बेटियां ली गोद,एक बेटी को दिया एक-एक पौधा,बिलासपुर- अंबिकापुर राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का मुनगाडीह पुल बहा, राजधानी से सरगुजा संभाग का सम्पर्क टूटा

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर पाली थाना क्षेत्र में ग्राम मुनगाडीह के पास स्थित पुल तेज बारिश में बह गया है। इससे बिलासपुर- अंबिकापुर के बीच का सम्पर्क सडक़ मार्ग से टूट गया है। राधधानी और न्यायधानी से सरगुजा संभाग का सम्पर्क कट गया है। राजमार्ग पर आवागमन को रोक दिया गया है।
पिछले तीन दिन में कोरबा जिले में भारी बारिश हुई है। इससे नदी नाले उफान पर हैं। अंबिकापुर को बिलासपुर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर ग्राम मुनगाडही के पास स्थित पुल रविवार की रात तेज बारिश में बह गया। इससे बिलासपुर का अंबिकापुर से सीधा सम्पर्क टूट गया है। मुनगाडीह के आसपास स्थित कई गांवों का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालय से पाली से कट गया है। घटना की सूचना पर सोमवार सुबह कलेक्टर किरण कौशल मौके पर पहुंची। नेशनल हाइवे और लोक निर्माण विभाग के अफसरों को मौके पर बुलाया गया। मुनगाडीह नाला में पानी कम होने पर अस्थाई तौर पर नया पुल बनाने का आदेश दिया। इसके लिए नेशनल हाइवे को प्रशासन की ओर से 15 से 20 दिन का समय दिया गया है। काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। साथ ही पुल बनने तक हाइवे को कटघोरा से पाली बीच बंद कर दिया गया है। मुनगाडीह नाले पर नया पुल बनाने का आदेश भी प्रशासन ने नेशनल हाइवे के अफसरों को दिया है। लेकिन इसमें कम से कम छह माह का समय लगने की बात कही जा रही है।

READ MORE : एशिया की नामी खदानों में से एक दीपका कोल माइंस में घुसने लगा लीलागर नदी का पानी, डूबने लगी मशीनें, देखिए वीडियो...
भारी गाडिय़ों के चलने पर प्रतिबंध, सिल्ली रतनपुर होकर चलेंगी छोटी गाडिय़ां
पुल बहने के बाद प्रशासन ने कटघोरा से पाली तक हाइवे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। बिलासपुर से रतनपुर पौड़ी सिल्ली के रास्ते बाइक और छोटी चारपहिया गाडिय़ों को चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रशासन ने उपलब्ध कराया है।

READ MORE : 30 घंटे से जिले में हो रही भारी बारिश, कई बस्तियों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भारी गाडिय़ां बलौदा के रास्ते आएंगी जाएंगी
एसईसीएल की कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा खदान से कोयला परिवहन के लिए प्रशासन ने हरदीबाजार बलौदा मार्ग उपलब्ध कराया है। इसी मार्ग से अन्य भारी गाडिय़ां भी गुजरेंगी।

READ MORE : बांगो बटालियन के जवान ने सरकारी अस्पताल के छत से लगाई छलांग, मौत
किरण कौशल कलेक्टर, कोरबा