1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident: ड्यूटी जा रहे त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों की बस ट्रेलर से टकराई

Accident: त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों को लेकर ड्यूटी जा रही बस कुसमुंडा क्षेत्र में ट्रेलर से टकरा गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Accident: ड्यूटी जा रहे त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों की बस ट्रेलर से टकराई

Accident: ड्यूटी जा रहे त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों की बस ट्रेलर से टकराई

कोरबा। Accident: त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों को लेकर ड्यूटी जा रही बस कुसमुंडा क्षेत्र में ट्रेलर से टकरा गई। चार जवान घायल हो गए। दो जवानों को अपोलो रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: कॉलेज से घर लौट रहा छात्र सड़क पर गिरा, सामने से आ रही स्कूटी गले पर चढ़ी, मौत

दुर्घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। बस सीजी 12 बीएच 1578 कुसमुंडा कैंप से त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवानों को लेकर ड्यूटी पर छोड़ने के लिए एसईसीएल की सुराकछार कोल साइडिंग जा रही थी। रास्ते में आनंद नगर खोलार नाला पुल के पास बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। बस में सवार जवानों के बीच अफरा तफरी मच गई। घायलों को पास के अस्पताला पहुंचाया गया। गंभीर चोट होने से दो जवानों को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया। दुर्घटना का कारण बस की तेज रतार और सड़क पर उड़ रही धूल को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: रेल यात्रियों की फिर बढ़ने वाली हैं टेंशन, इस महीने 22 दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखिए

धूल अधिक और गति तेज होने से बस नियंत्रित नहीं हुई। घटना में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जवानों की ओर से बस चालक पर केस दर्ज कराया है। इसमें लापरवाही पूर्वक बस चलाने का आरोप लगाया गया है। कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।