20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG PSC EXAM 2018 : स्कूल का बस्ता गरीब मां बाप के लिए अभिशाप होता है… इस तरह के कई प्रश्नों ने परीक्षाथियों को घुमाया, देखें वीडियो…

- परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Feb 19, 2018

CG PSC EXAM 2018 : स्कूल का बस्ता गरीब मां बाप के लिए अभिशाप होता है... इस तरह के कई प्रश्नों ने परीक्षाथियों को घुमाया

कोरबा . छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा ने परीक्षार्थियों को दो घंटे तक उलझाए रखा। प्रश्न पत्र में सवाल और जवाब का तरीका ऐसा था कि उत्तर लिखने मेें उम्मीदवारों के पसीने छूट गए। सबसे अधिक तार्किक प्रश्नों ने उम्मीदवारों को परेशान किया। गणित के प्रश्न भी परीक्षार्थियों को बांधकर रखा।

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांति पूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए शहर में नौ केन्द्र बनाए गए थे। पहली पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 746 उम्मीदवार अनुपस्थित हुए। दूसरी पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 801 पहुंच गई। परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकले उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया।

Read More : CG Human Story : रक्तदान के लिए अखरापाली से 40 किलोमीटर की यात्रा कर कोरबा पहुंची सरिता

एक परीक्षार्थी ने कहा लोकसेवा आयोग की परीक्षा के हर सवाल परेशान करने वाले थे। सोच विचार कर उत्तर लिखने के लिए मजबूर कर रहे थे। जैसे स्कूल का बस्ता गरीब मां बाप के लिए अभिशाप होता है तो क्या उन्हें बस्ता खरीदना बंद कर देना चाहिए या रियायत दर पर स्कूल को बस्ता छात्रों को उलब्ध करना चाहिए? माटी त्योहार किस संभाग की जनजातियां मनाती है? लज्जित होना का छत्तीसगढ़ी मुहावरा क्या है? संविधान से जुड़े सवालों ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया। अधिकांश उम्मीदवारों ने राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा को कठिन बताया। परीक्षा ने जिले में पांच हजार 240 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किया गया था।

ऐेसे भी थे सवाल
पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कई दिलचस्प सवाल पूछे गए थे। इनमें देश की पहली रक्षा मंत्री का नाम भी पूछा गया था। एक और सवाल इसरो से जुड़ा हुआ था और इसमें इसरो के नए चेयरमैन का नाम पूछा गया था। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018-16 में हावेॢस्टंग का लक्ष्य, राज्य मंडी बोर्ड से भी जुड़े सवाल थे। कुछ ने पर्चा को बहुत कठिन तो कुछ ने काफी घुमावदार बताया।