
कोरबा . घर के बाहर झाडू लगा रही महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। बाइक से आए लुटेरों ने रास्ता पूछने के बाद मुंह दबाकर महिला की गले से चेन लूट लिया है। चेन की कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना गेवरा बस्ती की है। शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे गीता बाई उम्र लगभग 38, घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इस बीच बाइक से दो युवक वहां आ पहुंचे। उन्होंने गीता से हरदीबाजार जाने के लिए रास्ता पूछा। महिला ने रास्ता बताया। दोनों युवक बाइक से कुछ दूर आगे बढ़े। लौटकर फिर से गीता बाई के पास आए।
बाइक से उतरकर एक युवक तेजी से महिला की ओर दौड़ा। उसने महिला का मुंह दबा दिया। इसके बाद बाइक खड़ी कर दूसरा युवक आया। उसने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके तुरंत बाद वह बाइक में बैठा। बाइक को स्टार्ट कर आगे बढ़ा। दूसरा युवक भी कूदकर चलती बाइक में बैठ गया। गीता ने लुटेरों को पकडऩे के लिए जोर से शोर मचाया। जब तक परिवार और आसपास के लोग गीता के पास पहुंचे। तब तक लुटेरे फरार हो गए थे।
महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। लूट की गई चेन का वजन लगभग 13 ग्राम बताई जा रही है। कुसमुंडा थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर भी कुसमुंडा थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि लुटेरों की त
लाश के लिए पतासाजी की जा रही है। कुमसमुंडा, दीपका और हरदीबाजार चौकी को मिलाकर जांच टीम का गठन किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह भी कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट की घटना हुई थी। बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया था। पुलिस को संदेह है कि घटना में कोई स्थानीय गिरोह शामिल है।
Published on:
11 Mar 2018 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
