
नवापारा.पत्रिका समूह की ओर से राजनीतिक शुचिता के लिए चलाए जा रहे महा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रामपुर विधानसभा की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें चेंजमेकर के लिए नामांकितों पर विचार करते हुए कहा गया कि राजनीति से धन बल व अपराध का प्रभाव खत्म करने के लिए जरूरी है कि ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोग राजनीति में आगे आएं।
नवापारा में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में अधिवक्ता तिलोत्मा पांडेय ने कहा कि राजनीति में अपराधी तत्वों के बढऩे से समाज का सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। समाज में अपराध बढ़ रहे हैं और कहीं न कहीं अपराध करने वालों को राजनीतिक स्तर पर संरक्षण मिल रहा है। इसलिए जरूरी है कि राजनीति में वही लोग आएं जिनके मन में समाज सेवा की भावना हो और ईमानदार हों। मीटिंग में सोशल वर्कर दिनेश तिवारी ने पत्रिका समूह के राजनीतिक शुचिता के अभियान को सराहा।
Read More : एटीएम में पैसे नहीं, अभी तीन दिन और रहेगी किल्लत, आखिर क्यों बनी ऐसी स्थिति, पढि़ए खबर…
उन्होंने कहा कि पहले केवल अच्छे और ईमानदार लोग ही राजनीति के क्षेत्र में आते थे,क्योंकि उनका उद्देश्य समाजसेवा होता था लेकिन अब राजनीति के मायने बदल गए हैं बल्कि निजी लाभ के लिए लोग राजनीति में अधिक आ रहे हैं। इनमें बाहुबली भी हैं और पैसे वाले लोग भी। ऐसे लोग पूरी तरह से निरंकुश हो गए हैं। इसलिए राजनीति में सुधार की जरूरत है।
तुलसी झारिया ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह कुछ राजनेताओं द्वारा दिया जा रहा है संरक्षण है। उनका कहा कि विकास कार्यों में गड़बड़ी हो रही हैं और यह गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार को राजनीतिक स्तर पर संरक्षण मिल रहा है। नवापारा के महावीर पटेल ने राजनीतिक शुचिता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जब राजनीति में अच्छे लोग आएंगे तभी राजनीतिक अच्छी बनेगी। इसलिए जरूरी है कि ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोग आगे आएं।