आपको बता दें नगर निकाय चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुछ मतदान केंद्रों के बाहर राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे से नोंकझोंक करने लगे, तब पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पुरानी बस्ती कोरबा, एसईसीएल के वार्डों में भी प्रत्याशियों के बीच कहा-सुनी हुई। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई।