
मरघट तालाब की 30 साल से नहीं हुई सफाई, बोर की पाइप लाईन है खराब
कोरबा . ग्राम पंचायत ढुरैना के आश्रित गांव खुशरूडीह के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर गुहार लगायी है। कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि रोजाना पानी के लिए भागमभाग करनी पड़ रही है। कलेक्टर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत ढुरैना, ग्राम खुशरूडीह कोसमंदा के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जनदर्शन में सोमवार को संयुक्त कलेक्टर नेपाल सिंह नैरोजी ने लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पानी से जुझ रहे परेशानी से अवगत कराया। उन्होने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन लोगों की निस्तारी सहित सार्वजनिक कार्य के लिए कोसमंदा में मरघट तालाब का निर्माण 30 साल पहले निर्माण कराया गया था। इसके बाद सवांरने की कोई निश्चित पहले नहीं की गयी। साफ सफाई तक नहीं हो रही है। तालाब में गंदगी पसरी हुई है। दूसरी तरफ शासकीय प्राथमिक शाला कोसमंदा के बार के स्त्रोत से पानी की व्यवस्था के लिए पाइप लाईन बिछाई की गयी थी। पाइप खराब हो गए हैं, लेकिन किसी को पाइप बदलने तक की सुध नहीं हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की। सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा। लंबी दूरी तय करने के बाद बड़ी मुश्किल से ग्रामीण महिलाएं पानी की व्यवस्था कर गुजारा कर रहे हैं। इस संबंध में रेशम बाई व समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का त्वरित निराकरण करने की गुहार लगायी है। कलेक्टर जनदर्शन में समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में आवेदन करने के बाद भी लंबे समय तक समस्याओं से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
सरपंच पर मध्याह्न भोजन का रुपए डकारने का लगाया आरोप
स्व सहायता समूह के महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मध्याह्न भोजन का रुपए डकारने का आरोप लगाया है। विकास खण्ड करतला ग्राम पंचायत कथरीमाल में माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला में क्रमश: जय मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह, जय मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह मध्यान भोजन का संचालित कर रहीं है। प्राथमिक शाला में 62 व माध्यमिक शाला में 132 छात्र-छात्राओ का नाम दर्ज है। जिनका अक्टूबर एवं नवंबर महीने का चावल आबंटन हो चुका है। उसे ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार विचार खर्च कर चुका है। दोनों स्कूल मिलाकर करीब रोजाना 21 किलो का चावल खपत होता है। इस संबंध में गनेशी राजवाड़े, जयश्री राजवाड़े, संतोषी बाई व अन्य स्व सहायत की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
पठियापाली महुआर के बुजुर्गो ने पेंशन की लगायी गुहार
करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत पठियापाली के आश्रित ग्राम महुआर निवासी ग्रामीणों को छ: महीने से पेंशन के लिए भटक रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर जनप्रतिनिधयों को अवगत कराया गया। ग्रामीण बुजुर्गो की सुनने वाला कोई नहीं है। कार्यालय के चक्कर काटने के बाद परेशान पेंशनधारियों ने कलेक्टर से फरियाद की है। कलेक्टर ने हितग्राहियों को आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने गंगा दास, तुलसी दास, केशर बाई, मंगली बाई, जग बाई, दुर्पति बाई, फिरतीन बाई कलेक्टोरेट पहुंची।
देवलापाठ के हितग्राहियों को नहीं मिली पेंशन
ग्राम पंचायत देवलापाठ जनपद पंचायत करतला के हितग्राहियों ने पेंशन की मांग को लेकर गुहार लगायी है। हितग्राहियों को लगभग पांच से छ: महीने का पेशन नहीं मिली है। कई ऐसे बुजुर्ग है, जो सिर्फ पेंशन के भरोस पर ही है, उन्हें उधार में सामान खरीदना पड़ रहा है। कई बार निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। इस संबंध में अवगत कराते हुए मेम बाई, चमारीन बाई, गंगा बाई, बीता बाई, बोध कुंवर, वेतन लाल एवं अन्य बुजुर्गो ने कलेक्टर से पेंशन की गुहार लगायी है।
Published on:
22 May 2018 12:15 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
