15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM बोले – कांग्रेस अध्यक्ष की करतूतों से परेशान होकर रोते हुए आया था उइके, तब मैंने घर वापसी करवाई

सीएम रमन सिंह ने कोरबा में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। चुनावी सभा में एक ओर जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर वोट मांगे तो दूसरी ओर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 31 Oct 2018, 2:46 PM IST

CG Election 2018

CM बोले - कांग्रेस अध्यक्ष की करतूतों से परेशान होकर रोते हुए आया था उइके, तब मैंने घर वापसी करवाई

कोरबा. सीएम रमन सिंह ने कोरबा में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। चुनावी सभा में एक ओर जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर वोट मांगे तो दूसरी ओर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम की पहली सभा रामपुर विधानसभा के रजगामार में हुई। यहां पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि सरकार कागजों में नहीं विश्वसनीयता से बनती है।

दूसरी सभा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मातिन में हुई। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि उइके रोते हुए मेरे पास आया अपनी व्यथा बताई, और मैंने उसकी घर वापसी कराई। सीएम रमन सिंह ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमत्कारी बताया । रायगढ़, कोरबा और दंतेवाड़ा में खनिज न्यास निधि (डीएमएफ ) की स्थापना की जिसे कांग्रेस कभी नहीं कर सकी थी। आज अकेले कोरबा जिले में डीएमएफ के 1000 करोड़ से विकास कार्य किया जा रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे प्रदेश की मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेसी मित्र सिर्फ नारे लगाते हैं। काम कुछ नहीं करते कांग्रेसियों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी को नहीं हटा सके। उन्होंने भीड़ की ओर मुखातिब होते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस ने गरीबों के लिए कांग्रेस ने 1 रुपए चावल की योजना बनाई, क्या 55 से 60 सालों में कांग्रेसियों ने कभी 5 रुपए में नमक चना देने का काम किया, इधर से भीड़ ने भी जवाब में कहा नहीं।

कांग्रेस में अध्यक्ष सीडी बनाने वाला
पाली तानाखर के मतीन में डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा रामदयाल उइके पहले भाजपा में था। इस बीच जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल की पार्टी समझ कर कांग्रेस में चला गया था लेकिन यहां का अध्यक्ष, मंत्रियों के सीडी बनाने वाला है। महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ कर रहा है। यह सब देखकर उइके ने भाजपा ज्वाइन की है । आज उइके के नेतृत्व में 5000 हजार कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। उइके रोते हुए मेरे पास आया अपनी व्यथा बताई, और मैंने उसकी घर वापसी कराई।

पैसा कमाने भाजपा में नहीं आया : उइके
उइके बोले मैं पैसा कमाने के लिए बीजेपी में नहीं आया हूं। 15 साल से मुझे कांग्रेस का विधायक बनाते आ रहे हैं। लेकिन अब भी पाली तानाखार बेहद पिछड़ा हुआ है। मैंने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि कांग्रेस के नेता सीडी बनाने में लगे हैं। तानाखार के आदिवासी विधायक का अपमान किया जा रहा था। कांग्रेस अपने विचारधारा से भटक चुकी है। राहुल गांधी ने मुझे कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था, मेरा कद बढ़ते ही मुझे मरवाही भेजना चाहते थे। अजीत जोगी मेरे बड़े भाई है। जीते हुई सीट को मैनें उन्हें सौंपा था। उसे लेने मैं नहीं जाऊंगा।