10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Smart Phone Distribution: बस दो घंटे बाद सीएम पहुंचेंगे कोरबा, मोबाइल वितरण के साथ इतने करोड़ की देंगे सौगात, पढि़ए खबर…

- मोबाइल तिहार में एक लाख तीस हजार से अधिक हितग्राहियों को बंटेंगे स्मार्टफोन - आठ हजार से अधिक हितग्राहियों को होगा अन्य सामग्री का वितरण

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 05, 2018

बस दो घंटे बाद सीएम पहुंचेंगे कोरबा, मोबाइल वितरण के साथ इतने करोड़ की देंगे सौगात, पढि़ए खबर...

बस दो घंटे बाद सीएम पहुंचेंगे कोरबा, मोबाइल वितरण के साथ इतने करोड़ की देंगे सौगात, पढि़ए खबर...

कोरबा. मुख्यमंत्री डा रमन सिंह रविवार जिले में मोबाइल वितरण का शुभारंभ करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वे यहां २६ करोड़ ५१ लाख रूपये के ४१ कार्यों का शिलान्यास,४६ करोड़ ८७ लाख रूपये के १६ कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान आठ हजार २५७ हितग्राहियों को दो करोड़ ४६ लाख रूपये की लागत वाली विभिन्न सामग्रियों का भी वितरण करेंगे। मोबाइल तिहार में मुख्यमंत्री कोरबा के हितग्राहियों को स्मार्टफोन वितरित करने के साथ ८ हजार २५७ हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजना की सामग्री से लाभान्वित करेंगे। कोरबा जिले में कुल एक लाख ३० हजार ४९७ हितग्राहियों को स्मार्टफोन दिए जायेंगे।

Read More : हाई कोर्ट ने दिया महाठग शंकर को झटका रिजेक्ट हो गई अग्रिम जमानत वाली याचिका
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह रविवार को १२:२० बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर १:१० बजे सीएसईबी हेलीपेड फुटबाल ग्राउंड कोरबा पहुंचेंगे। यहां से१:१५ बजे ओपन आडिटोरियम घंटाघर पहुंचेंगे। यहां १:१५ बजे से २:३५ बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास,हितग्राही मूलक योजना के सामग्री वितरण एवं मोबाईल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजे सीएसईबी हेलीपेड फुटबाल ग्राउंड कोरबा से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हाइटेक वेनिटी वेन का भी करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित अत्याधुनिक सुसज्जित चलित प्रचार वाहन का लोकार्पण करेंगे। यह प्रचार वाहन कोरबा जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में पहुंचेगा। ग्रामीण इलाकों में शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों से फीडबैक लेना, डाक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन, स्कूली विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस, ग्रामीणों को सीधे मोबाइल एवं ई-चैपाल के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विशिष्टजनों का संवाद स्थापित करना, स्वास्थ्य,शिक्षा, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान किया जायेगा। उक्त प्रचार वाहन में इंटरनेट सुविधा के साथ आधुनिक उपकरण लगाये गये हैं।