14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंपनियां बांटेंगी सवा अरब का बोनस, वाहनों की बुकिंग शुरु

- सबसे अधिक आटो मोबाइल और सराफा बाजार में कारोबार की उम्मीद

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 01, 2018

सबसे अधिक आटो मोबाइल और सराफा बाजार में कारोबार की उम्मीद

कंपनियां बांटेंगी सवा अरब का बोनस, वाहनों की बुकिंग शुरु

कोरबा. त्यौहारी में कर्मचारियों को मिलने वाली बोनस पर बाजार की नजर टिकी है। आटो मोबाइल सेक्टर से लेकर सराफा और कपड़ा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तैयारियां चालू हो गई है। व्यापारी कारोबार में उछाल आने की उम्मीद कर रहे हैं। आटो मोबाइल सेक्टर में अभी से खरीदी के लिए गाडिय़ों की बुकिंग चालू हो गई है।

कोरबा जिले में सार्वजनिक व निजी कारखानों में लगभग ५० हजार कर्मचारी काम करते हैं। इसमें करीब २५ हजार कर्मी कोयला खदान, एनटीपीसी, बिजली बोर्ड और बालको में नियोजित हैं। इन्हीं उपक्रमों में काम करने वाले नियमित कर्मचारियों को सबसे ज्यादा बोनस मिलता है। एक अनुमान के अनुसार इस कर्मियों के बीच लगभग एक अरब रुपए का बोनस बंटने की संभावना है। बाजार की उम्मीद बोनस पर टिकी है। व्यावापारियों ने कोराबार के लिए माल का भंडारण चालू कर दिया है। शहर में पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से पकड़ा मंगाई जा रही है। ऑटो मोबाइल कंपनियों की शो रूम भी गाडिय़ों से सजने लगे हैं। तीन से पांच हजार दोपहिया और करीब ५०० चारपहिया गाडिय़ों की बिक्री की उम्मीद है। इसकी बुकिंग चालू हो गई है।

- सबसे कम सीएसईबी में बोनस
सबसे कम बोनस छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मिलता है। पिछले साल सात रुपए तक का बोनस मिला था। इसबार बिजली कर्मी बढ़त की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पीआरओ, होंडा शो रूम

तैयारी सीजन में बाजार में सबसे अधिक पैसा एसईसीएल, सीएसईबी, एनटीपीसी और बोलको की बोनस से आता है। इसपर बाजार की नजर है। उम्मीद है कि पिछले साल से कारोबार बेहतर होगा।
अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स