
कोरबा . शादी के बाद भी प्रेमी के साथ सबंध रखना महिला को महंगा पड़ गया। प्रेमी ने न केवल प्रेमिका की इज्जत लूटी बल्कि सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गया। प्रेमी की हरकत से आक्रोशित प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ कानूनी लड़ाई चालू की है।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से बांकीमोंगरा में रहने वाले युवक पंकज प्रजापति के साथ प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि डेढ़ से दो माह पहले युवती के परिवार ने उसकी शादी कर दी थी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के करीब थे। विवाह के डेढ़ दो माह बाद युवती मायके आई। पंकज ने महिला से सम्पर्क किया। उसे अपने साथ घुमने जाने के लिए राजी किया। तीन दिन पहले महिला पंकज के साथ घुमने चली गई।
महिला का आरोप है कि पंकज ने ढेलवाडीह के एक सूने मकान में ले गया। उसने जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के गले से सोने की एक चेन भी लूटकर फरार हो गया। महिला अकेली घर लौटी। उसने घटना की सूचना मायके वालों को दी।
घटना से कटघोरा थाने को अवगत कराया गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कटघोरा थाने में केस दर्ज किया है। महिला के प्रेमी पंकज पर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म और गले से चेन की लूट का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस पंकज की तलाश कर रही है। पंकज बाकीमोंगरा का निवासी है।
वहीं दूसरी ओर शहर के व्यापारी रुढमल अग्रवाल ने एक महिला पर अपने घर में जबरदस्ती घुसकर पैसे के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि महिला रूढमल के दो पुत्र राजकुमार और शिव अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज करा चुकी है। इसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
Published on:
17 May 2018 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
