
स्काउट ऐसा आंदोलन है, जो व्यक्ति को अनुशासित बनाने के साथ ही बढ़ाता है आत्मविश्वास : कौशिक
कोरबा. जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने कहा कि वर्दी धारण करने के बाद समाज व देश के प्रति जवाबदारी बढ़ जाती है। राज्य पुरस्कार जांच शिविर में सफलता प्राप्त कर छात्र राष्ट्रपति अवार्ड तक अपनी पहुंच बनाएं। सीनियर क्लब, सीएसईबी कोरबा पूर्व में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर का ग्रैंड कैम्प फायर आयोजित हुआ। इस सेरेमनी में स्काउट्स, गाइड्स ने लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शासकीय कन्या उमा विद्यालय, साडा में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में कोरबा सहित रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरिया, जशपुर के 242 स्काउट्स, गाइड्स ने भागीदारी की। शिविर का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा किया गया। ग्रैंड कैम्प फायर के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) डीके कौशिक ने कहा कि स्काउट ऐसा आंदोलन है, जो व्यक्ति को अनुशासित करता है और उसका आत्मविश्वास बढ़ाता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने राज्य पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रपति अवार्ड की तैयारी को लेकर जानकारी दी। प्राचार्य व जिला मुख्यालय आयुक्त विवेक लांडे ने भी अपना संबोधन दिया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) बिलासपुर संभाग भारती राय, प्राचार्य एवं जिला मुख्यालय द्वय रणधीर सिंह, डा.फरहाना अली, संजय गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य वीणा मिस्त्री, शिविर संचालक द्वय गोपालराम वर्मा, जेरमिना एक्का, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा उपस्थित थे। वर्मा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा एक्का ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल ने किया।
Published on:
02 Jul 2018 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
