कहा कि मोदी गुजरात की सत्ता में रहे। 10 साल से केन्द्र में हैं फिर भी अहमदाबाद में बच्चों को सबसे कम पौष्टिक आहार मिलता है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, राजस्व मंत्री व कोरबा सीट से पार्टी के प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, ने भी संबोधित किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर से प्रत्याशी फूलसिंह राठिया और पाली तानाखार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के अलावा सांसद ज्योत्सना महंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित थे।