25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद पड़ा है कंट्रोल रूम का नंबर, फिर कैसे पहुंचेगी अधिकारियों तक आपात स्थिति में शहरवासियों की आवाज

यही हाल कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष का है। यहां भी कई बार फोन खराब रहने व कर्मचारियों के समय पर नहीं रहने की शिकायतें सामने आ चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 11:02 AM IST

बंद पड़ा है कंट्रोल रूम का नंबर, फिर कैसे पहुंचेगी अधिकारियों तक आपात स्थिति में शहरवासियों की आवाज

कंट्रोल रूम का नंबर पिछले पांच दिन से खराब, फिर कैसे पहुंचेगी अधिकारियों तक आपात स्थिति में शहरवासियों की आवाज

कोरबा. कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम के साकेत भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां छह कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी भी लगाई गई है। लेकिन कंट्रोल रूम का नंबर पिछले पांच दिन से खराब है। ऐसे में आपात स्थिति में शहरवासियों की सूचना अधिकारियों तक कैसे पहुंचेगी। यही हाल कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष का है। यहां भी कई बार फोन खराब रहने व कर्मचारियों के समय पर नहीं रहने की शिकायतें सामने आ चुकी है।

कलेक्टर ने पिछले महीने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। लेकिन वर्तमान स्थिति ये है कि ना ही शहर ना ही ग्र्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर अधिकारी बहुत ज्यादा सक्रिय दिखें हो। जल संसाधन विभाग ने माचाडोली समेत बांध के आसपास वाले इलाके में ही नाव, ट्यूब,टार्च समेत अन्य संसाधन रखे गए हैं। लेकिन उन इलाकों की तुलना में शहर में सबसे अधिक जलभराव की समस्या सामने आती है। निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07759226672 है, पर यह पिछले कुछ दिनों से खराब है।

Read More : Video Gallery : भगवान जगन्नाथ मौसी के घर से वापस लौटे, भक्तों में इस तरह दिखा उत्साह

निगम क्षेत्र में परेशानी तो इनको दे सूचना
बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी अधिकारी ग्यास अहमद को बनाया गया है जिनका मोबाईल नम्बर 7773007188 है तथा संबंधित जोन के सहायक अभियंता इस कार्य के उप प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। कोरबा जोन के लिए सहायक अभियंता डीसी सोनकर मोबाईल नम्बर 9752094130। कोसाबाड़ी जोन के लिए सहायक अभियंता एपी शुक्ला मोबाईल नम्बर 9752094140 टीपी नगर जोन के लिए सहायक अभियंता केपी दहायत 7773007171 दर्री जोन के लिए सहायक अभियंता हृदयराम बघेल 9752094127 बालको जोन के लिए सहायक अभियंता विनोद कुमार शांडिल्य 9752094129 व बांकीमोंगरा जोन हेतु सहायक अभियंता तपन योगी तिवारी 7587136324 उप प्रभारी को फोन कर सूचना दी जा सकती है।