
कमरे में बंधक बनाकर युवक की पिटाई (Photo source- AI)
Crime News: गर्लफ्रेंड से बात करने से नाराज होकर एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर गुस्सा उतारा। युवक को उसके घर के कमरे में बंद कर बंधक बनाकर पिटाई कर दी। फिर गर्लफ्रेंड से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। ओमपुर रजगामार निवासी नरेन्द्र कुमार खूंटे एक ऑटो गैरेज में सुपरवाईजर का काम करता है।
27 सितम्बर को रात्रि करीब 10 बजे वह अपने घर में खाना बना रहा था। उसी समय बाहर का दरवाजा खटखटाया गया तब उसने दरवाजा खोला। सामने मौजूद प्रकाश दास महंत, दाउ उर्फ त्रिभुवन और काके तीनों उसके घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। प्रकाश दास महंत ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि 26 सितम्बर को मेरी गर्लफ्रेण्ड से क्यों बात कर रहे थे। इस पर प्रकाश दास महंत, दाउ और काके ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
Crime News: उक्त युवकों ने हाथ- मुक्के और कड़े से युवक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को लगभग दो घंटे तक कमरे बंद रखा और धमकाते हुए मौके से चले गए। फिलहाल मारपीट में घायल युवक की रिपोर्ट पर रजगामार पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 333, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच उपरांत पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Updated on:
02 Oct 2025 04:34 pm
Published on:
02 Oct 2025 04:34 pm
