29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 हजार किसानों पर 51 करोड़ का ऋण, इतने हजार हैं डिफाल्टर

- हालांकि काफी किसानों ने धान बेच दिया है पर समय के हिसाब से धान की बिक्री की जो औसत गति होनी चाहिए थी वो फिलहाल नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Dec 2018, 11:00 AM IST

17 हजार किसानों पर पांच करोड़ का ऋण, इतने हजार हैं डिफाल्टर

17 हजार किसानों पर पांच करोड़ का ऋण, इतने हजार हैं डिफाल्टर

कोरबा. ऊर्जाधानी के १७ हजार से ज्यादा किसानों के सिर पर पांच करोड़ रुपए से भी अधिक के कर्ज का बोझ है। प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब, यह सभी किसान बेसब्री से नई सरकार के गठन का इंतजार कर रहे हैं। सबको एक ही उम्मीद है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्ज माफ होगा। ऋण लेने वाले किसान अब उम्मीद भरी निगाहोंं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर देख रहे हैं। सभी को कर्ज माफी का इंतजार है। इसी इंतजार में कई किसान अब भी उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने से कतरा रहे हैं। हालांकि काफी किसानों ने धान बेच दिया है पर समय के हिसाब से धान की बिक्री की जो औसत गति होनी चाहिए थी वो फिलहाल नहीं है। इधर जिला स्तर के अफसरों ने भी कर्ज माफी की प्रक्रिया को समझने के लिए सहकारी विभाग के बिलासपुर स्थित संभागीय कार्यालय का रुख करना शुरू कर दिया है। वह पूरी प्रक्रिया को पहले ही समझ लेना चाहते हैं ताकि सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ ही सुगमता के साथ प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

अब तक 4345 किसानों ने बेचा धान
अब तक जिले के चार हजार ३४५ किसानों ने २३ हजार ५२९ टन धान बेचा है। इन सभी किसानों से कर्ज की राशि वसूली भी जा चुकी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह ऐसे किसानों का भी कर्ज माफ करेगी, जो धान बेच चुके हैं। इसलिए अब इन किसानों को भी कर्ज माफी का इंतजार है।

सर्वाधिक ऋण बरपाली में
जिले की पांचों सहकारी बैंक में से बरपाली की छ: समितियों द्वारा किसानों को सर्वाधिक ऋण का वितरण किया गया है। यहां सोहागपुर, सुखरीकला, बरपाली, चिकनीपाली, करतला और रामुपर की समितियों को मिलकार पांच हजार ८२९ किसानों को कुल १७५२.०४ लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया है। जिसमें से १२१८ किसान का डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है।

- ऋण लेने वाले कुल किसान- १७५७५
-कुल ऋण की राशि - ५१९८.१६ लाख
-डिफाल्टर घोषित किसान किसान- ५१५०

-वर्तमान में जिले के १७ हजार से ज्यादा किसानो ने कर्ज लिया है। आगे की प्रक्रिया के लिए उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
सुशील जोशी, नोडल सह. बैंक