24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक अज्ञात पत्र से निर्वाचन आयोग में हड़कंप, दिल्ली के अफसर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कड़ी कार्रवाई करें

तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश
2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 04, 2018

तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश

तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश

कोरबा. ऊर्जाधानी से भेजे गए एक पत्र से दिल्ली निर्वाचन आयोग में हड़कंप मच गया है। पत्र में एक प्रारूप बनाया गया था जिसमेेंं मशीन को किस तरह गड़बड़ी से रोकने के लिए निर्र्देश व सुझाव मांगे गए थे। जबकि निर्वाचन आयोग ने ऐसा प्रारूप कभी जारी किया ही नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा कलेक्टर को तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


कोसाबाड़ी स्थित मुख्य डाकघर से एक पत्र दिल्ली भेजा गया था। भेजने वाले ने अपना नाम या पता का उल्लेख नहीं किया है। पत्र में कहा गया है कि ईवीएम मशीन कितना विश्वसनीय है इसका खुलासा कई बार हो चुका है। अगर ईवीएम मशीन में कहीं से गड़बड़ी की संभावना है तो आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में इसका दुरुपयोग बड़े पैमाने पर किया जा सकता है।

साथ ही बैलेट पेपर से भी चुनाव के संबंध मेें कई बाते लिखी गई है। एक प्रारूप बनाकर भेजा गया है। जो निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है। इसकी कॉपी सीधे निर्वाचन आयोग दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कोरबा कलेक्टर को भेजी है। साथ ही कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया है। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ 468, 469, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Read more : Video- दो दिन में इतने परिवारों ने कराया स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीयन, पाली में अब भी संचालित है शिविर


आर्मी की सुरक्षा में पहुंचा कंट्रोल यूनिट
इधर चुनाव की तैयारी अब शुरू हो चुकी है। मंगलवार की सुबह आर्मी के जवानों की सुरक्षा में तीन ट्रकों में कंट्रोल यूनिट व बैलेट पेपर कलेक्टोरेट पहुंचा। निर्वाचन अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू ने बताया कि 1329 बैलेट पेपर व 1595 कंट्रोल यूनिट पहुंचा है। इसे सुरक्षित रखवाया जा रहा है। इसके बाद मशीनों की कमिशनिंग की जाएगी। इसके लिए इंजीनियर बाहर से आएंगे।