अलग- अलग विधानसभा क्षेत्र से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को खत्म कर दिया। कोरबा सीट पर तीन और रामपुर व कटघोरा सीट से दावेदारी ठोकने वाले एक- एक उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। इसके साथ ही कुल पांच उम्मीदवारों ने रण भूमि में उतरने से पहले ही चुनावी मैदान छोड़ दिया है। इसके साथ ही विधानसभा के चुनाव में किस्तम आजमाने वाले प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो गई है। चार सीट पर कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इन्हीं के बीच चुनावी मुकाबला होगा। क्षेत्र के लोग अपने लिए विधायक चुनेंगे।