3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम तोडऩे पेड़ पर चढ़े दो किशोर आए करंट की चपेट मेंं, हालत गंभीर

- एक झटके से गिर गया तो दूसरा चिपका रहा, दोनों गंभीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Apr 2018, 9:31 PM IST

आम तोडऩे पेड़ पर चढ़े दो किशोर आए करंट की चपेट मेंं, हालत गंभीर

कोरबा . गर्मी की छुट्टियों में आम तोडऩे के लिए पेड़ पर चढ़े दो युवक कंरट की चपेट में आने से झुलस गए। एक झटके से पेड़ के नीचे गिर गया तो दूसरा पेड़ पर ही चिपका रहा। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति बिगड़ता देख ट्रामा सेंटर रिफर किया गया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे उरगा में रहने वाले तीन किशोर गौरव सिंह, कैफ अहमद व खगेश्वर राठौर घर के पास ही आम तोडऩे गए हुए थे। इसमें से खगेश्वर पेड़ के नीचे खड़े होकर आम तोड़ रहा था। वहीं दोनों गौरव और कैफ पेड़ पर चढ़ गए। आम तोड़ते समय दोनों पेड़ की ऊंचाई पर चले गए। पेड़ से ही लगा हुआ ११ केवी का तार गुजरा हुआ है। गुरूवार को सुबह से हवाएं चल रही थी। इसी बीच पेड़ तार के संपर्क में आ गए। जिससे पूरा पेड़ कंरट की चपेट में आ गया। गौरव जहां पेड़ पर चिपका रहा। वहीं कैफ पेड़ के नीचे गिर गया। दोनों को गंभीर चोंटे भी आई। खगेश्वर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। तत्काल संजीवनी से दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों बेहोश हालत में थे। स्थिति बिगड़ता देख दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।