31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी शबाब पर, बिजली की मांग 4352 मेगावाट पहुंची, उत्पादन का ये है हाल…

- मंगलवार को भी तापमान 42 डिग्री रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 30 Apr 2019, 9:24 PM IST

गर्मी शबाब पर, बिजली की मांग 4352 मेगावाट पहुंची, उत्पादन का ये है हाल...

गर्मी शबाब पर, बिजली की मांग 4352 मेगावाट पहुंची, उत्पादन का ये है हाल...

कोरबा. गर्मी वर्तमान में अपने शबाब पर है। लोगों के घरों से दफ्तरों तक एसी कूलर फुल स्पीड में चल रहे हैं। इसी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में इजाफा हो गया है। मंगलवार की शाम प्रदेश में बिजली की मांग ४३५२ मेगावाट दर्ज की गई।
मंगलवार को भी तापमान ४२ डिग्री के आसपास रहा। उमस भरे गर्मी के पूरे दिन बिजली की रिकॉर्ड मांग रही। बढ़ी हुई मांग के कारण इसकी भरपाई के लिए सेंट्रल सेक्टर से भी बिजली उधार लेनी पड़ गई।

इधर जिले में बिजली उत्पादन में भी गिरावट दर्ज हुई। कोरबा ईस्ट प्लांट की चार इकाईयों से उत्पादन पर पहले ही रोक है। ईस्ट प्लांट से कुल १८६ मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि वेस्ट प्लांट के तीन नंबर इकाई की जीटी में खराबी के कारण वह उत्पादन से बाहर है। शेष यूनिटों से क्रमश: १४४,१६९, १६७ और ४१० मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। डीएसपीएम से कुल ४६०, बांगो हाइडल पावर प्लांट से ७९ और मड़वा प्रोजेक्ट की दो इकाईयों से ६०१ मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इस तरह पूरे छत्तीसगढ़ से कुल मिलाकर २१९८ मेगावाट बिजली का उत्पादन वर्तमान में हो रहा है। जबकि मांग इससे कहीं अधिक ४३५२ मेगावाट पहुंच गई है।

Read More : दुष्कर्म की शिकार छह साल की बच्ची की स्वास्थ्य में सुधार, ईलाज जारी, आरोपी ने गुनाह किया स्वीकार

पीक ऑवर में कई इकाईयों से उत्पादन ठप
हाल फिलहाल कि दिनों ऐसा प्रदेश में बिजली की मांग चार हजार मेगावाट से अधिक जा पहुंची है। शुक्रवार को तो यह मांग ४४०० मेगावाट तक रही, लेकिन ठीक इस समय उत्पादन में गिरावट आई है।

शुक्रवार को कहां से कितना उत्पादन (मेगावाट में)
कोरबा ईस्ट- 186
कोरबा वेस्ट- 890
डीएसपीएम- 460
बांगो- 79
मड़वा- 601
कुल सीएसपीजीसीएल- 2198