4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flying Squirrel: कोरबा में मिली चमकादड़ जैसे उड़ने वाली गिलहरी, वन विभाग ने किया ये काम

Flying Squirrel: वनमंडल कटघोरा अंतर्गत पाली नर्सरी के पास एक उड़न गिलहरी मिली है जो फेंसिंग तार में फंसी हुई थी। वन विभाग ने गिलहरी को रेस्क्यू कर लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
korba_1.jpg

Rodents: वनमंडल कटघोरा अंतर्गत पाली नर्सरी के पास एक उड़न गिलहरी मिली है जो फेंसिंग तार में फंसी हुई थी। वन विभाग ने गिलहरी को रेस्क्यू कर लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, CM विष्णु ने ममता से की न्याय की अपील

बताया जाता है कि वन परिक्षेत्र पाली कार्यालय के सामने वन विभागी की नर्सरी है। नर्सरी में पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर फेंसिंग तार लगाए गए हैं। इस तार में फंसी एक गिलहरी दिखाई दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो गिलहरी फंसी हुई थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। गिलहरी फेंसिंग तार से बचने के लिए छटपटा रही थी। यह देखकर गिलहरी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें: 162 सरकारी कर्मचारियों की होने वाली है छुट्टी, इस मामले में मंत्री श्यामबिहारी ने की कार्रवाई की घोषणा

दुर्लभ है उड़न गिलहरी

उड़न गिलहरी दुर्लभ जीव में शामिल है। कोरबा और कटघोरा वनमंडल के जंगलों में अब यह गिलहरी बहुत कम दिखाई देती है। वन विभाग मानता है कि गिलहरी की यह प्रजाति गिनती की ही बची है। इसके पहले उड़न गिलहरी ट्रांसपोर्ट नगर के एक ट्रेलर में मिली थी। ट्रेलर चालक रायगढ़ छाल से कोयला अनलोड करने के बाद वापस कुसमुंडा जा रहा था। इस बीच उसकी गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आई थी। चालक ट्रेलर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा तो डाला में उड़न गिलहरी मिली थी। इसे वन विभाग को सौंपा गया था।