कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले जनपद सदस्य रज्जाक अली ने पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ननकीराम कंवर पर धमकी देने और झूठे मामले में फ़साने का आरोप लगाया है। उनके आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने कहा है कि 'जिसे हम चींटी की तरह मसल सकते हैं, उसे हम क्या धमकाएंगे' ।