आज सवेरे पहाड़ी पर मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों ने बाइक को खाई में गिरे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बाइक पर दो लोगों के सवार होने की संभावना थी। हांलाकि बाइक के पास से कोई घायल नहीं मिला है। पुलिस ने बाइक नंबरों के आधार पर युवकों की तलाश शुरु कर दी है।