3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी में उखड़ा सभा का टेंट, नौ लोग आए चपेट में, अस्पताल में हुए दाखिल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की घंटाघर चौक में आमसभा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 1:16 AM IST

आंधी में उखड़ा सभा का टेंट, नौ लोग आए चपेट में, अस्पताल में हुए दाखिल

आंधी में उखड़ा सभा का टेंट, नौ लोग आए चपेट में, अस्पताल में हुए दाखिल

कोरबा . जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को ओपन थियेटर घंटाघर चौक में आमसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करने के लिए जब ऋचा जोगी सहित सभी बड़े नेता पहुंचे तो तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों में आपाधापी मच गई। बारिश की वजह से भीड़ और कम हो गई।
ऋृचा जोगी के आने से ठीक पहले इतनी जोरदार आंधी जिससे नाट्य मंडली के तीन सदस्य, दो कार्यकर्ता और चार आम लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार्यक्रम स्थल में फिर पुलिस ने धराशायी हुए मंंच से लोगों को हटाया। इसके बाद आनन-फानन में ऋृचा जोगी सहित अन्य नेताओं को मंच तक लाया गया। जिस वक्त ऋचा जोगी वहां पहुंची ज्यादातर लोग पुरातत्व भवन व घंटाघर चौक पर खड़े हुए थे। पार्टी के आला नेता लोगों को सभा स्थल में लाने के लिए बुलाते रहे। बारिश के बाद ऋृचा जोगी ने आम सभा को संबोधित किया।
धर्मजीत सिंह ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिले में डीएमएफ फंड के आने के बाद उम्मीद थी कि कोरबा का विकास होगा। पर यहां आने पर तो कहीं विकास नहीं दिखा। एक मात्र विकास का ही यहा विकास हो रहा है। एक छोटे से कद के नेता ने अजीत जोगी के मृत्यु की अफवाह उड़ाई थी। उन अफवाहों से अजीत जोगी को इतनी दुआ लगी जिससे वे ठीक हो गए। सिंह ने कहा कि जोगी जैसे ही ठीक होंगे। सबसे पहले कोरबा में आकर आम सभा करेंगे।
आमसभा को संबोधित करने के बाद ऋचा जोगी, रामसिंह अग्रवाल, पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित सभी बड़े नेता अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। नेताओं ने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ है। उधर आमसभा से पहले पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम स्थल को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाने के अलावा शहर में भी जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए थे। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस भी मुस्तैद दिखी।
क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा : सियाराम कौशिक
बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि भ्रष्टाचार और अंहकारी रमन रावण सरकार को हटाने का बीड़ा जोगी कांग्रेस ने लिया है। कौशिक ने कहा कि पूरे देश में इस वत क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा है। दोनों बड़ी पार्टी को आम जनता नकार दे रही है। प्रदेश में 9 मंत्री बाहरी है। इसी तरह गुंडरदेही विधायक आर के राय ने भी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस से हाथ मिलाने पर ऋचा जोगी ने कहा 'मोस्ट वेलकम'
कोरबा. कांग्रेस से महागठबंधन पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। अजीत जोगी की तबीयत खराब होने पर गांधी परिवार ने उनका कुशलक्षेप पूछा था। ऐसे में कांग्रेस और जोगी कांग्रेस की नजदीकियों पर पहली बार अजीत जोगी की बह ऋृचा जोगी ने बयान दिया। ऋचा ने कहा कि ये मामला बाबूजी और पार्टी स्तर का है लेकिन फिर भी मोस्ट वेलकम।
घंटाघर स्थित ओपन ऑडिटोरिएम में आयोजित आमसभा में ऋचा जोगी सम्बोधित करने पहुंची थी। अपने सम्बोधन के बाद ऋचा जोगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ग पीडि़त है। चुनाव से पहले या फिर बाद में जोगी कांग्रेस और कांग्रेस के बीच महागठबंधन के सवाल पर ऋचा ने कहा कि अभी इसकी किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं है। भविष्य में गठबंधन पर आखिरकार ऋचा ने कहा ये हाइकमान का विषय है फिर भी मेरे से पूछेंगे तो मोस्ट वेलकम।
प्रदेश में सरकार की वर्तमान स्थिति पर ऋचा जोगी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले सुराज अभियान चलाया गया। कहां सुराज आएं ये सरकार बताएं। अब विकास यात्रा निकाली जा रही है। आखिर विकास हुआ कहां। विधानसभा चुनाव में लडऩे के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई तैयारी नहीं है। मुझे चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं है।