रेलवे प्रबंधन के स्थानीय अफसरों पर कोयला लदान को लेकर दबाव है। रेलखंड कोरबा के गेवरा, दीपका, जुनाडीह व कुसमुंडा साइंडिग से रोजाना 45 से अधिक रैक कोयला परिवहन किया जा रहा है। हालांकि लक्ष्य अधिक की है। अव्यवस्था की वजह से लदान की तेजी में कमी आई है। इधर रेलवे प्रबंधन ने समय और रैक बचाने के लिए लॉगहॉल यानी दो मालगाड़ियों को जोड़कर शहर के बीच रेल लाइन पर दौड़ाई जा रही है।