26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात हुई झमाझम बारिश से बस्तियों में घुसा पानी, छात्रावास के आंगन में तीन फीट तक पानी भरा, पढि़ए खबर…

- बारिश की वजह से जिले के कई नदी-नाले ऊफान पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 1:14 PM IST

देर रात हुई झमाझम बारिश से बस्तियों में घुसा पानी, छात्रावास के आंगन में तीन फीट तक पानी भरा, पढि़ए खबर...

देर रात हुई झमाझम बारिश से बस्तियों में घुसा पानी, छात्रावास के आंगन में तीन फीट तक पानी भरा, पढि़ए खबर...

कोरबा. अरबों रुपए की लागत से निर्माणाधीन नेशनल हाइवे कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में डे्रनेज सिस्टम नहीं बनाया गया है। सड़क की ऊंचाई पहले की तुलना में एक से दो फीट तक बढ़ गई है लिहाजा बारिश का पानी अब सीधे बस्तियों में घुसने लगी है। बीती रात लगातार बारिश से एनएच से लगे दो बस्तियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। वहीं कन्या छात्रावास के आंगन में तीन फीट तक पानी भर गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार की रात से झमाझम बारिश शुरू हुई। रात भर रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश की वजह से जिले के कई नदी-नाले ऊफान पर हैं। सोमवार की शाम पाली से रतनपुर जाने वाले एक मार्ग पर पुल से ऊपर पानी बहने लगा था, जिसकी वजह से यातायात अवरूद्ध हो गया था। इसी तरह मंगलवार के भोर में एनएच से लगी कई बस्तियों के लिए आफत बन गई।

Read More : Breaking News : दंतैल हाथी ने केले की बाड़ी उजाड़ कर छह मवेशियों को पटक-पटक कर मारा डाला, डर कर जंगल में भागे 23 मवेशी

दरअसल पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक मुख्यालय में कई बस्तियां, दुकान से लेकर छात्रावास में रहने वालो लोगों के परेशानी खड़ी हो गई। पानी बहकर अब सीधे भवन के बाहर आंगन में भरने लगा। देखते ही देखते सुबह चार बजे तक दो फीट से अधिक पानी भर गया। इन हॉस्टल के साथ में दो अन्य छात्रावास, बीईओ कार्यालय, शिक्षक आवास, बीआरसी भवन भी है। जहां परेशानी का सामना करना पड़ा है।

स्थानीय लोगों की मांग, सड़क के किनारे बने ड्रेनेज
स्थानीय लोगों में इस तरह भरे पानी को लेकर अब नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि ऊंचाई बढ़ाने के बाद होने वाली परेशानी को लेकर अधिकारियों द्वारा प्लानिंग नहीं की गई है। लोगों की मांग है कि सड़क के किनारे नाली बनाकर आगे नाले से जोड़ देना चाहिए।

एसडीएम मौके पर पहुंचे, पानी निकासी का दिया गया निर्देश
सूचना मिलने पर पोड़ीउपरोड़ा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। जहां मौका मुआयना करने के बाद पानी निकासी के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। वहीं सड़क के आसपास स्थायी तौर पर पानी निकासी करने को भी कहा गया है।

फिर कॉलोनी में भरने लगा पानी
एसईसीएल दीपका के अधिकारियों ने पिछली बारिश से इस बार भी सबक नहीं लिया गया है। पिछले साल बारिश में एक सप्ताह तक दीपका कॉलोनी में पानी घुसा हुआ था। एसडीएम व कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी, लेकिन इस बारिश में ध्यान नहीं दिया गया है। मंगलवार की सुबह तक कॉलोनी में डेढ़ फीट तक पानी भर चुका है।