27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : पति-पत्नी मिलकर कर रहे थे गंदे काम का व्यापार, 60 साल के ग्राहक समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

किराए के मकान में पति पत्नी चला रहे थे गोरखधंधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 7:58 PM IST

किराए के मकान में पति पत्नी चला रहे थे गोरखधंधा

किराए के मकान में पति पत्नी चला रहे थे गोरखधंधा

कोरबा. पुलिस ने जिला जेल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। दो ग्राहक और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि जिला जेल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान सी 12 में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी करके मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दो अविवाहित लड़कियां और दो महिलाएं मिलीं। पुलिस ने घर से दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है।

बालकोनगर थाने में पूछताछ की गई। इसमें देह व्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस ने छ: लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें मुड़ापार निवासी जीवनलाल सिंधी उम्र 60 साल और सुशील श्रीवास्तव उम्र 30 साल शामिल हैं। जीवनलाल ग्राहक बनकर पहुंचा था। जबकि सुशील ने किराए पर मकान लिया था। पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है।

इसमें दो अविवाहित लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह से 10 हजार रुपए और छ: मोबाइल हैंडसेट भी जब्त किया है। घर से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस को मिले हैं। कार्रवाई के दौरान बालकोनगर थाना, क्राइम ब्रांच पुलिस और महिला सेल के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

किराए का मकान
देह व्यापार के लिए सुशील ने जिला जेल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिया है। इसमें सुशील अपनी पत्नी के साथ रहता था। सुशील रोजी मजदूरी की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था।

Read more : Video- दंतैल हाथी रात होते ही करतला की सड़कों पर निकला घूमने, बैंक के सीसीटीवी कैमरे मेंं कैद हुई तस्वीर

बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां
सुशील के पास पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसमें कई देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों के सम्पर्क नंबर है। पुलिस को पूछताछ में देह व्यापार के लिए कोरबा के अलावा पड़ोसी जिलों से भी लड़कियां बुलाने की जानकारी दी है। गिरोह का सरगना सुशील है। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बाहर से बुलाता था। उनके कोरबा पहुंचाने पर खुद घर लेकर जाता था। ग्राहक को कॉल करके घर में बुलाता था।

एक से दो हजार रुपए
ग्राहक से सुशील एक से दो हजार रुपए लेता था। लेकिन लड़कियों को लगभग 500 रुपए देता था। गोरख धंधा को पुलिस और आसपास के लोगों की नजर से बचाने के लिए भी सुशील ने पूरी कोशिश की थी। देर रात या तेज धुप में जब कॉलोनी में सन्नाटा पसरा होता था, तब ग्राहक को घर बुलाता था।