
पति ने अपनी पत्नी को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया
कोरबा . कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम अमरपुर बगदेवा में छतराम पिता होरी राम उम्र 40 वर्ष ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी है। मृतका का नाम लक्ष्मी बाई उम्र लगभग 35 वर्ष है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मामला कटघोरा थाना अंतर्गत अमरपुर बगदेवा का है। जहां पति ने अपनी पत्नी को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छत राम ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। वारदात का दूसरा पक्ष यह भी है कि छतराम और लक्ष्मी के दो बेटे और एक बेटी रोहित, मोहित और लड़की संतोषी है। जिनकी उम्र क्रमश: 17, 19 व 20 वर्ष है।
Published on:
22 Apr 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
