23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काई योजना का श्रेय लेने आपस में भिड़ गए काग्रेसी पार्षद और भाजपा समर्थक, मामला पहुंच गया थाने

कांग्रेसी पार्षद की पिटाई कर दी। पार्षद ने भी पीटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:47 AM IST

कांग्रेसी पार्षद की पिटाई कर दी। पार्षद ने भी पीटा।

कांग्रेसी पार्षद की पिटाई कर दी। पार्षद ने भी पीटा।

कोरबा. संचार क्रांति योजना के मोबाइल वितरण के दौरान पोड़ी बहार में पार्षद चुनाव हार चुके भाजपाई समर्थक के साथ पोड़ी बहार के कांग्रेसी पार्षद की पिटाई कर दी। पार्षद ने भी पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।


घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोड़ी बहार के सामुदायिक भवन में मोबाइल वितरण किया जा रहा था। कांग्रेस पार्षद प्रदीप राय हितग्राहियों को टोकन बांट रहे थे। इस बीच राजेश राठौर पहुंचा। पर्ची बांटने का विरोध किया। उसने सत्ता का रौब दिखाया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढऩे पर राजेश ने अजय विश्वकर्मा नाम के युवक के साथ मिलकर पार्षद प्रदीप राय की पिटाई कर दी।

प्रदीप का आरोप है कि कार से रॉड निकाल कर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदीप ने भी राजेश के साथ मारपीट की। दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने रामपुर चौकी पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद प्रदीप की रिपोर्ट पर राजेश व अजय सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323/34 का केस दर्ज किया है। राजेश की रिपोर्ट पर प्रदीप के खिलाफ धारा 294, 323 का केस दर्ज किया गया है।

Read more : सुनिए मंत्रीजी... कार्यकर्ताओं के अटक रहे काम कुछ तो कीजीए


चुनाव में हारा था राजेश
राजेश ने भाजपा के टिकट पर पोड़ी बहार क्षेत्र से पार्षद चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप राय से हार गया था। तब से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही है। राजेश अक्सर वार्ड में वर्चस्व बनाने के लिए दबाव बनाता रहता है।

---------------

जेसीबी मशीन से रेत उत्खनन प्रतिबंधित
कोरबा. उप संचालक (खनि प्रशा) ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्राधिकार में आनेवाले रेत खदान मोतीसागर (सीतामणी) एवं गेरवाघाट रेत खदानों में कलेक्टर के आदेशानुसार आगामी आदेश तक जेसीबी मशीन से रेत उत्खनन को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति के अनाधिकृत रूप से जेसीबी मशीन लगाया जाता है तो संचालनकर्ता सीधे उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने निर्देशित किया गया है।