27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Utility News : मौसमी फल जामुन की बढ़ी मांग, पांच बिंदुओं में जानें इसके गुणकारी लाभ…

- मौसमी फल होने की वजह से इसकी कीमत अधिक है - दो से ढाई माह ही आवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 9:50 PM IST

CG Utility News : मौसमी फल जामुन की बढ़ी मांग, पांच बिंदुओं में जानें इसके गुणकारी लाभ...

CG Utility News : मौसमी फल जामुन की बढ़ी मांग, पांच बिंदुओं में जाने इसके फायदे...

कोरबा. इन दिनों बाजार में आम व जामुन की बिक्री जोरों से हो रही है। जहां आम के अनेकों फायदे है। वहीं जामुन भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इन दिनों शहर में सड़क किनारे जगह-जगह जामुन की बिक्री के लिए आसपास के गांव से ग्रामीण महिलाएं व पुरुष पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही ये लोग गांव से शहर की ओर आते हैं और जामुन बेचकर शाम होते ही घर लौट जाते हैं। वहीं कुछ विक्रेता आसपास के गांव पहुंच कर जामुन खरीद कर शहर में बिक्री के लिए ला रहे हैं।

जामुन विके्रता मनोज बरेठ रामनगर निवासी से पूछने पर बताया कि गांव से हुंडा (टोकरी) के हिसाब से हम जामुन खरीदते हैं। ५५०-६०० रुपए के भाव से एक टोकरी जामुन खरीद कर ला रहे हैं और इसे 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक्री कर रहे हैं। दिन भर में जामुन बिक्री से 150 से 200 रुपए कमा लेते हैं।

Read More : Job News : शारीरिक परीक्षा में पास हो चुके उम्मीदवारों के लिए कोरबा पुलिस ने खोला मार्गदर्शन केंद्र, लिखित परीक्षा के लिए दिए जा रहे टिप्स

40-50 रुपए प्रति किलो
जामुन का फल दिखने में भी आकर्षक होता है। काले अगूर की तरह इसमें रस तो नहीं होता पर इनका स्वाद भी कम मजेदार नहीं होता है। इस समय इसकी आवक बढ़ गई है। जामुन प्रति किलो 40-50 रुपए बिक रहा है। मौसमी फल होने की वजह से इसकी कीमत अधिक है। दो से ढाई माह ही इसकी आवक रहती है।

जामुन के फायदे
स्वास्थ्य की दृष्टि से ये फल काफी लाभदायक भी है। डाक्टर बताते हैं कि जामुन में विटामिन बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने से मुंह के छाले से छुटकारा मिलता है, वहीं गर्मी के दिनों में लू लग जाने पर जामुन का उपयोग करने से लू को दूर करने में काफी मदद मिलती है। जामुन रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित रखता है। जामुन के मौसम में नियमित सेवन से डायबिटीज के मरीज को लाभ पहुंचता है। जामुन में कैल्शियम, पोटेशियम व आयरन भी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

पत्ते भी लाभकारी
जामुन के पत्तों को पानी में उबाल कर पानी से कुल्ला करने पर भी फायदा पहुंचता है इससे मुंह की दुर्गंघ खत्म हो जाती है।