3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, जानें इस बार क्या होगा खास…

- प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के साथ आकर्षक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 26, 2018

सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, जानें इस बार क्या होगा खास...

सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, जानें इस बार क्या होगा खास...

कोरबा. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। समारोह के आयोजन के लिए कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक पर सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस बार 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत होगी। इसके बाद समारोह में पुलिस जवानों और एनसीसी, स्काउट गाईड के कैडेटो द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया जायेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार 12 दल मार्च पास्ट में भाग लेंगे। एसएएफ, जिला होम गार्ड और जिला पुलिस बल के जवानों के साथ शासकीय पीजी कालेज, केएन कालेज और आईटीआई के एनसीसी सीनियर डिवीजन के बालक दल, पीजी कालेज व के.एन कालेज की एनसीसी सीनियर डिविजन छात्राओं का दल, एनसीसी जूनियर डिविजन छात्र और एनसीसी जूनियर डिवीजन छात्रा के दलों के साथ-साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विद्युत गृह के स्काउट और गाईड्स के दल भी मार्च पास्ट में कदम से कदम मिलायेंगे।

Read More : Breaking : चोरी की नीयत से स्वीच यार्ड के जीटी ट्रांसफार्मर में घुसे दो सगे भाइयों की मौत, ऐसे हुआ खुलासा...
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पूर्व हर वर्ष की तरह ही सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय तथा अद्र्धशासकीय संस्थाओं में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके बाद प्रभात फेरियां निकालकर छात्र-छात्राएं और नागरिक गण 8.30 बजे तक मुख्य समारोह स्थल सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड पहुंचेंगे। समारोह में होने वाली परेड के लिए रिहर्सल दो अगस्त से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन होगी। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे होगी।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा 10 मिनट का पीटी ड्रिल भी किया जायेगा। समारोह में देशभक्ति और स्थानीय संस्कृति से ओतप्रोत 30 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया जायेगा। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जायेगा।

14 अगस्त को सद्भावना सायकिल रैली
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से सद्भावना सायकिल रैली होगी। इसमें स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे। यह रैली सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड से सीतामणी चौक, रेल्वे स्टेशन नहर पार होते हुए वापस सुनालिया से सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में समाप्त होगी।

राष्ट्रध्वज की गरिमा का रखें विशेष ध्यान
बैठक में सर्व संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यालय में फहराये जाने वाले राष्ट्रध्वज की जांच पड़ताल कर लेेें। राष्ट्रध्वज कटे-फटे व छेद युक्त न हो, साफ-सुथरे हों तथा राष्ट्रध्वज सीधे फहराये जावें। फ्लेग कोड के प्रावधानों का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न हो। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज फ्लेग पोस्ट पर चढ़ाने एवं उतारने के दौरान राष्ट्रध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये है।

Story Loader