ग्रामीणों के हाथ लगने के बाद से इस कछुए को गांव वाले आस्था से जोड़कर पूजा पाठ कर रहे हैं। इसकी सूचना जब वन विभाग के अधिकारिओं को लगी तब मौके पर पहुंचे और कछुए के संबंध में जानकारी जुटाई। विभागीय कर्मचारियों ने इस कछुए की प्रजाती का नाम इंडियन स्टार टर्टल बताया है,जो एक दुर्लभ प्रजाती है। कछुए को अपने कब्जे में लेकर इसे इसके संरक्षण स्थल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।