24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / वन मितान जागृति शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई वन्य जीव-जंतुओं से जुड़ी रोचक जानकारी, जंगल भी दिखाया गया

वन मितान जागृति शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई वन्य जीव-जंतुओं से जुड़ी रोचक जानकारी, जंगल भी दिखाया गया

Korba news : वन्य जीवों के प्रति सकारात्मक भाव रखने और उनके संरक्षण के लिए विद्यार्थियों में जागरुकता पैदा करने की एक सार्थक पहल की गई। इसके तहत इन छात्र-छात्राओं का विशेष शिविर गांव में आयोजित किया गया। इसमें वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण भी पहुंचे। सभी ने विद्यार्थियों को अच्छी जानकारी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Dec 2022, 3:26 PM IST

वन मितान जागृति शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई वन्य जीव-जंतुओं से जुड़ी रोचक जानकारी, जंगल भी दिखाया गया

स्कूली छात्र- छात्राओं को पौधे, पेड़ और वन्य प्राणियों के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी।

कोरबा. Korba news : वन परिक्षेत्र कुदमुरा ने वन मितान जागृति कार्यक्रम का आयोजन लबेद और कर्मीटिकरा जलाशय किया गया। उक्त शिविर में स्कूली छात्र- छात्राओं को पौधे, पेड़ और वन्य प्राणियों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। एवम जलाशय और जंगल का भ्रमण कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया जंगल मे हमे वनोपज प्राप्त होता है जंगल मे वन्य जीवजन्तु भी रहते है,जिसमे सबसे ज्यादा आपके क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं। जिनका हमे संरक्षण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : CG News : रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण से यात्रियों को सुविधाओं के साथ महंगाई की मार, ये भी फायदा होगा

दुश्मन नहीं हैं वन्य जीव, करें प्यार
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्य जीव मनुष्य के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए उनके साथ शत्रुता का व्यवहार किसी भी सूरत में नहीं करना चाहिए। भले ही वे सांप की क्यों न हों। विद्यार्थियों ने कई तरह-तरह के सवाल पूछे और उनके सही जवाब भी दिए गए। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को जंगल भ्रमण भी कराया गया और उन्हें जंगल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने बड़े ही रोचक ढंग से सही जानकारी प्राप्त की और उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम रेंजर जी एस पैकरा, सर्प मित्र जितेंद्र सारथी, सरोजनी गोयल, समेलाल कंवर,महाप्रसाद राठिया,दिनेश कुमार, शिक्षक,छात्र छात्राए सहित वन कर्मचारी मौजूद थे।