23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनपद सदस्य के पति ने महिला से किया अनाचार

चैतमा चौकी के ग्राम कपोट का मामला

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 18, 2018

korba news,korba news in hindi,

कोरबा . जनपद सदस्य के पति ने रात एक बजे महिला के घर घुसकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर चैतमा चौकी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार भी हो गया है। जिसकी पुलिस खोजबीन में जुटी है।
चैतमा चौकी प्रभारी एम आर मरकाम ने बताया कि पाली जनपद पंचायत की सदस्य सरोज कंवर का पति सुरेश कंवर छह दिन पहले 12 अप्रैल की रात एक बजे इस घटना को अंजाम दिया था। पीडि़त महिला का पति गांव के ही दूसरे मोहल्ले में शादी में गया हुआ था। शादी से आने के बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। रात लगभग एक बजे सुरेश कंवर उसके घर पहुंचा। चूंकि क'चे घर का दरवाजे को बंद करने की बजाए सिर्फ ढक दिया गया था। जिसकी वजह से आरोपी सीधे महिला के कमरे में घुस गया। महिला ने जब इसका विरोध किया तब उसके मुंह को दबाकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। जब महिला चीखने लगी तो उसका पति आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। तब आरोपी भाग निकला। पीडि़त का पति और उसके भतीजे ने आरोपी को दौड़ कर पकड़ा। लेकिन छुड़ाकर भाग निकला। मामले में पीडि़ता ने चैतमा चौकी में आरोपी के खिलाफ 450, 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मामले को रफा-दफा करने गांव में रखी बैठक
इस मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी ने काफी प्रयास किया। बकायदा गांव में एक समझौता बैठक रखी गई थी। जिसमें पीडि़ता को कुछ राशि देकर मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन पीडि़ता व उसके परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पर अडिग रही। राजनीतिक पहुंच की भी धौंस दिखाई गई। लेकिन पीडि़ता नहीं झुकी।

पांच साल के ब'चे के सामने हैवानियत
आरोपी जनपद सदस्य के पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीडि़त महिला अपने पांच साल की बेटे के साथ सो रही थी। जब आरोपी कमरे में दाखिल हुआ तब महिला व उसका बेटा सो रहा था। लेकिन महिला की चीख सुनकर उसका बेटा उठ गया। बेटे के सामने आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।