25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठवीं वरिष्ठ राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा में दोनों वर्गों में दुर्ग ने मारी बाजी, कोरबा रही उपविजेता

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Apr 16, 2018

आठवीं वरिष्ठ राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा में दोनों वर्गों में दुर्ग ने मारी बाजी, कोरबा रही उपविजेता

कोरबा . राज्य स्तरीय खो-खो महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन घंटाघर मैदान में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन हुई। इसमें महिला व पुरुष वर्ग में दुर्ग कार्पोरेशन की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया। दोनों वर्गों में दुर्ग ने कोरबा को परास्त किया। कोरबा की टीम को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, पार्षद हितानंद अग्रवाल उपस्थित थे। प्रतियोगिता के समापन पश्चात् अतिथियों द्वारा विजयी टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दुर्ग के दुर्गेश साहू को मिला। महिला वर्ग में धनेश्वरी दुर्ग, बेस्ट चेंजर का पुरस्कार पुरूष वर्ग में उदय विजय कोरबा, महिला टंकेश्वरी कोरबा को दिया गया। प्रतियोगिता में पार्षद अब्दुल रहमान, संघ के शेख जावेद, सुरेश क्रिस्टोफर आदि ने योगदान दिया।