वहीं राजधानी रायपुर ने 8540 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चूंकि रायपुर ने जीएफसी स्टार रैंकिंग में 05 स्टार रैंक पाई थी, परिणाम स्वरूप 05 स्टार रैंकिंग के अतिरिक्त अंकों की बदौलत वह प्रथम स्थान पर रहा। वहीं अंबिकापुर ने 7466 अंक, बिलासपुर ने 7466 अंक, रिसाली ने 6712 अंक, भिलाई ने 6310 के साथ-साथ अन्य शहरों ने क्रमश: अंक प्राप्त किए हैं। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के सभी मापदंडों पर उतरने के लिए कार्य किया गया था। इसका परिणाम यह रहा कि हर बिंदू पर नगर निगम कोरबा को उत्साहजनक अंक प्राप्त हुए।