11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवेश के अंतिम दिन कॉलेजों में गहमा-गहमी, कई छात्रों को नहीं मिला दाखिला

रिक्त सीटों के एवज में छात्रों को लिस्ट बनाकर उन्हें प्रवेश दिया

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 01, 2018

रिक्त सीटों के एवज में छात्रों को लिस्ट बनाकर उन्हें प्रवेश दिया

रिक्त सीटों के एवज में छात्रों को लिस्ट बनाकर उन्हें प्रवेश दिया

कोरबा. कॉलेजों में प्रवेश लेने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा जिसकी वजह से पूरे दिन गहमा-गहमी भरा माहौल रहा। अंतिम दिन सभी कॉलेजों रिक्त सीटों के एवज में छात्रों को लिस्ट बनाकर उन्हें प्रवेश दिया। प्रवेश के लिए बीयू का पोर्टल मंगलवार को ही रात 11:59 बजे बंद कर दिया गया है।


पीजी कॉलेज में अंतिम दिन लगभग सभी संकायों के प्रथम वर्ष की सीटें फुल हो चुकी है। जबकि डीसीए की 100 सीटों में केवल चार छात्रों ने ही एडमिशन लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों को कॉलेजों बीएससी मैथ्स गु्रप की सीटें रिक्त रह गई हैं। जबकि कटघोरा और हरदीबाजार जैसे कॉलेजों की अधिकांश फुल हो चुकी हैं। ऐसे में प्रवेश के अंतिम दिन बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित हो गए हैं और अब वे समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Read more : ऊर्जाधानी के निवासियों को बरतनी होगी अतिरिक्त सावधानी, आपदा प्रबंधन विभाग ने किया आगाह इस लिहाज से बेहद संवेदनशील


तिथि बढ़ाने कलेक्टर को ज्ञापन
केएन कॉलेज के छात्रों ने प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान अशोक महंत, बंटी दीवान, दिवाकर राजपूत, अपूर्व सिंह आदि उपस्थित थे।


पीजी में अंतिम दिन भी रोस्टर
प्रवेश की समय सीमा समाप्त होने के पश्चात 30 और 31 जुलाई को कॉलेज पहुंचे छात्रों की अलग से मेरिट सूची तैयार की गई। रोस्टर का पालन करते हुए दोपह एक बजे के बाद इसी सूची के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया गया। जबकि मिनीमाता सहित कई कॉलेजों समय समाप्त होते ही पहले आओ पहले की तर्ज पर दाखिला दिया गया।

-------------

टीपी नगर में युवाओं ने दी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि
कोरबा ञ्च पत्रिका. युवाओं ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उधम सिंह व अमर शहीदों के जमकर नारे लगाए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

टीपी नगर चौक में शहीद उधम सिंह को शहीदी दिवस पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अमर शहीद उधम सिंह को नमन किया गया। इस अवसर पर सनी सिंह, रणजीत सिंह, अमरदीप सिंह, वीरा, अमर माहरा, अजजा अहमद, राहुल कुर्मी, अभिजीत पेंडी, आशीष नायक, रोशन भट्ट सहित बड़ी संख्या में यवा उपस्थित थे।