
प्यार में खाए थे जीने-मरने की कसमें, जब नहीं बनी बात तो दोनों ने किया ये काम, इस हालत में मिली डेडबॉडी
CG Korba News : कॉलेज में पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। डैम के पास प्रेमी जोड़े की लाश को देख सनसनी फैल गई। जोबी से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर ग्राम डोमनारा और तुमीडीह के बीच नाले के डैम के पास बुधवार सुबह एक युवती के साथ युवक को संदिग्ध हालत में बेसुध पड़े देख लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रेमी जोड़ियों ने एक साथ की आत्महत्या
युवक के नाक से झाग निकल रहा था इसलिए ग्रामीणों ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना नजदीकी जोबी चौकी में दी। (chhattisgarh news) पुलिस ने युवक और युवती को करीब से जाकर देखा तो वे मृत मिले। पूछताछ की तो काफी देर के बाद दोनों शव की शिनाख्त डोमनारा निवासी चंद्रशेखर राठिया आत्मज स्व. धनेश राठिया 22 वर्ष तथा फरकानारा में रहने वाली जमुना राठिया 22 साल के रूप में हुई।
Published on:
16 Jun 2023 04:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
