
कोरबा व छत्तीसगढ़ के विकास का प्रतीक है मॉल, जानें शुभारंभ अवसर पर मंत्री अमर अग्रवाल ने और क्या कहा
कोरबा. नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी मॉल संस्कृति चाहती है। मॉल कोरबा व छत्तीसगढ़ के विकास का प्रतीक है। इससे पता चलता है लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ओ दिन दूर नहीं है, जब कोरबा में भी एयर पोर्ट भी होगा।
नगरीय प्रशासन व वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल पाम मॉल का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया और मॉल का जायजा लिया। मंत्री ने चुटकी ली कि आजकल शादी विवाह में भी पूछा जाता है कि आपके शहर में मॉल है या नहीं।
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब कोरबा में एयरपोर्ट भी होगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, महापौर रेणू अग्रवाल, मॉल के ओनर सहित बड्ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि व उद्यमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम के बाद मंत्री अमर अग्रवाल से भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की। अमर अग्रवाल ने भी शहर का राजनीतिक मिजाज समझा और चुनावी समीकरण पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि पार्टी की ओर से अमर अग्रवाल पाली विधानसभा के प्रभारी भी बनाए गए हैं।
खूब रही चहलकदमी
मॉल के शुभारंभ अवसर पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। बिग बाजार आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं बच्चों के इंटरटेनमेंट के लिए खास इंतजाम किए गए थे। शुभारंभ अवसर पर लोगों की खचाखच भीड़ थी। मॉल के खुल जाने से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़े सिटी की तर्ज पर कोरबा का भी विकास दिख रहा है। शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
सब्जियां भी उपलब्ध
मॉल में छोटे से बड़े सामान भी उपलब्ध होंगे। बच्चों के लिए खिलौन, महिलाओं का श्रृंगार से लेकर कपड़े, जूते-चप्पल दाल-चावल, इलेक्ट्रानिक सामान आदि उपलब्ध रहेंगे। विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े सामानों के साथ ही खास बात यह है कि अब लोगों को सब्जी भी मॉल में मिल जाएगा। इसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। एक माह बाद त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए मॉल में जमकर खरीददारी की उम्मीद की जा रही है।
Published on:
02 Aug 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
