30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर छह साल तक रंगरलियां मनाता रहा झाडफ़ूंक करने वाला ये बाबा, महिला हुई दूर तो बेटी से किया अनाचार

कटघोरा क्षेत्र में झाडफ़ूंक करने वाला बाबा पहले एक महिला को झांसे में लेकर हवस का शिकार बनाया। वहीं महिला की नौकरी बीजापुर में लग जाने के बाद, बेटी को डरा धमका कर दुष्कर्म (Misdeed) करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 21 Jun 2019, 1:44 PM IST

शादी का झांसा देकर छह साल तक रंगरलियां मनाता रहा झाडफ़ूंक करने वाला ये बाबा, महिला हुई दूर तो बेटी से किया अनाचार

शादी का झांसा देकर छह साल तक रंगरलियां मनाता रहा झाडफ़ूंक करने वाला ये बाबा, महिला हुई दूर तो बेटी से किया अनाचार

कोरबा. गुरुवार को एक महिला ने दुष्कर्म (Misdeed) मामले में कलेक्टर व एसपी से मिलकर आपबीती बताने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बताया जाता है कि कटघोरा क्षेत्र की एक महिला से झाडफ़ूंक करने वाला ग्राम घरीपखना निवासी कनक दास महंत उर्फ बजरंगी दास ने शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक अनाचार किया। इस बीच महिला की नौकरी बीजापुर में लग जाने के बाद महिला से दूरी हो गई, तो बाबा ने महिला की बेटी को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले को लेकर पीडि़ता कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर आपबीती बताई। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में अजाक थाना ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More : BF ने GF का बना लिया अश्लील वीडियो, फिर व्हाट्सएप कर करने लगा ब्लैकमेल, मामला पहुंचा थाना, तो ऑडिटर हुआ फरार
महिला ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके अनुसार करीब छह साल पूर्व घरीपखना निवासी कनक दास महंत से उसकी पहचान हुई थी। कनक दास ने उससे शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण (Misdeed) करता रहा। इस दौरान पीडि़ता की नौकरी बीजापुर में लग जाने से दूरियां बढ़ गई। 16 वर्षीय बेटी को भी पढ़ाई के लिए एक छात्रावास में भर्ती करा दिया। महिला की अनुपस्थिति में कनक दास छात्रा को घर ले आया और डरा धमकाकर उसके साथ भी शारीरिक शोषण किया।

Read More : आंगन में बैठी थी महिला, अचानक मौत बनकर दौड़ता हुआ आया सांड, जमीन पर महिला को पटका, मौत

महिला के लौटने पर बेटी ने रो-रोकर आपबीती सुनाई। पहले तो पीडि़ता ने मामले की शिकायत कटघोरा थाने में की, लेकिन जांच की बात कहते हुए टाल दिया गया। इसके बाद पीडि़ता ने कलेक्टर व एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई। मामले में अजाक पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।