
breaking news
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर (Former Deputy CM Pyarelal Kanwar) के बेटे, बहू और 6 साल की पोती की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, यह घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा ग्राम पंचायत की है। अविभाजित मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर (Former Deputy CM Pyarelal Kanwar) के बेटे हरीश कंवर अपनी पत्नी सुमित्रा कंवर और 6 साल की बेटी आशी के साथ रहते थे। बुधवार पांच बजे के करीब अज्ञात लोगों ने हरीश कंवर और उनकी पत्नी और बेटी आशी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
घटना की जानकारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित वरिष्ठ नेता और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस की डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Updated on:
21 Apr 2021 10:00 am
Published on:
21 Apr 2021 09:19 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
