11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजों के साथ मिलकर चाचा ने कर दी समधी की हत्या, शव को दो पत्थरों के बीच खाई में फेंका, ऐसे पकड़े गए आरोपी…

- पसान थाना मसनियापारा क्षेत्र के गांव रामपुर की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 15 Oct 2018, 10:32 AM IST

भतीजों के साथ मिलकर चाचा ने कर दी समधी की हत्या, शव को दो पत्थरों के बीच खाई में फेंका, ऐसे पकड़े गए आरोपी...

भतीजों के साथ मिलकर चाचा ने कर दी समधी की हत्या, शव को दो पत्थरों के बीच खाई में फेंका, ऐसे पकड़े गए आरोपी...

कोरबा. शराब के नशे में चाचा ने भतीजों के साथ मिलकर समधी को पीट- पीटकर मारा डाला। लाश को दो पत्थरों के बीच खाई में छिपा दिया। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मसनियापारा की है। गांव में रहने वाला शिवरतन अगरिया उम्र ५० साल और चेतन राम रिश्ते में समधी हैं। शनिवार शाम शिवरतन, चेतनराम, जवाहर और राजाराम ने छक कर शराब पी। नशे में चुर ग्रामीण मुर्गा खरीदने के लिए ग्राम लैंगा के बाजार पहुंच गए।

Read More : मानिकपुर चौकी में शांति समिति की बैठक, भाईचारा व समन्वय के साथ त्योहार मनाने लोगों से की अपील

शाम को मुर्गा लेकर घर लौट रहे थे। नशा इतना चढ़ गया कि चारों से चला नहीं जा रहा था। रास्ते में गाड़ा कछवा जंगल में सड़क किनारे चारों बैठ गए। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिव रतन ने चेतन राम को एक लात मार दिया। इससे विवाद बढ़ गया। चेतनराम के भतीजे जवाहर ने पास में पड़ी पत्थर को उठाकर शिवरतन के सिर पर मार दिया। शिव रतन सड़क पर गिर गया। चेतनराम और राजाराम ने भी लात घुसे से शिव रतन की पिटाई की। उसकी मौके पर मौत हो गई। शिवरतन ने भतीजे जवाहर और राजाराम के साथ मिलकर समधी के शव को उठाकर जंगल में करीब डेढ़ किलोमीटर तक चले।

शव को दो पत्थरों के बीच खाई में फेंक दिया। शव को पत्थर से ढंक दिया। रविवार को एक चरवाहा जंगल में बकरी चराने पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।