करतला. कोरबा विकासखण्ड के लबेद में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पूर्व माध्यमिक शाला में विभाग द्वारा एक शिक्षक व एक शिक्षिका पदस्थ हैं। शिक्षक के नहीं होने से विद्यार्थी कक्षा में बैठने की बजाय इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। जबकि अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा सामने है। शिक्षकों की कमी के कारण पालक चिंतित हंै। ग्रामीणों ने बताया कि माध्यमिक शाला में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।