5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांधाखार के पास दो ट्रेलर में भिड़ंत, एक गाड़ी चालक की मौत, दूसरे का चालक फरार

- बेकाबू रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण

2 min read
Google source verification
बांधाखार के पास दो ट्रेलर में भिड़ंत, एक गाड़ी चालक की मौत, दूसरे का चालक फरार

बांधाखार के पास दो ट्रेलर में भिड़ंत, एक गाड़ी के चालक की मौत, दूसरे का चालक फरार

कोरबा. दीपका-पाली मार्ग पर ग्राम बांधाखार के पास दो ट्रेलर आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में एक ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पाली के रास्ते ट्रेलर सीजी 10 एपी 9455 दीपका की तरफ जा रही थी। रास्ते में ग्राम बांधाखार के पास ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य ट्रेलर सीजी 10 एक्यू 8007 से टकरा गई। ट्रेलर सीजी 10 एपी 9455 का चालक केबिन में फंस गया। घटना स्थल पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसे उखड़ गई थी। सूचना पर पाली थाना व डॉयल 112 की टीम भी पहुंची थी। मृतक की पहचान ग्राम तिवरता विकासखंड पाली निवासी मोहम्मद चांद शेख उम्र 20 साल से की गई है। पुलिस ने पाली थाने में मर्ग कायम किया है। दोनों चालकों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज करने की बात कही है।

Read More : बस का इंतजार कर रही महिला को तेज रफ्तार वेन ने कुचला

कोयला लोड ट्रेलर का चालक फरार
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह लगभग आठ बजे बांधाखार मंदिर चौक के पास तिराहे पर हुई। मोहम्मद चांद जिस ट्रेलर को चला रहा था, वह खाली थी। जबकि दूसरे ट्रेलर पर कोयला लोड है। दुर्घटना के बाद दूसरे गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी लाइन
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई। पास स्थित एक कोलवाशरी से क्रेन मंगाकर दुर्घटना स्थल से ट्रेलर को हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।

ग्रामीण बोले ब्रेकर हटने से दुर्घटना बढ़ी
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर ब्रेकर हटाए जाने के बाद दुर्घटना बढ़ी है। दो साल पहले दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम तिवरता की मकान में एक ट्रेलर घर में घुस गई थी। इसमें दो ग्रामीणों की मौत हुई थी। नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रेकर बनाया गया था। कोर्ट के एक फैसले का हवाला देकर विभाग ने ब्रेकर को हटा दिया। तब प्रशासन की ओर ग्रामीणों को बताया गया कि मानक ब्रेकर बनाए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक ब्रेकर नहीं बना है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।